Ganga Expressway Flooded | 33 घंटों की बारिश, 4 फिट तक लबालब पानी, डूबा गंगा एक्सप्रेसवे का टोल बूथ

Ganga Expressway Flooded | 33 घंटों की बारिश, 4 फिट तक लबालब पानी, डूबा गंगा एक्सप्रेसवे का टोल बूथ


Last Updated:

Ganga Expressway Flood: उन्नाव में पिछले 33 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है. भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर लखनऊ-कानपुर राजमार्ग को जोड़ने वाले नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर देखने को मिल रहा है. एक्सप्रेसवे का एंट्री टोल गेट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है. इसके अलावा, इसकी सर्विस लेन भी पानी में डूब गई है.

Zoom

यूपी में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का उन्नाव के पास टोल बूथ डूबा.

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पिछले 33 घंटों से आसमान से आफत की बरस रही है. लगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश ने जिले के कई इलाकों को तालाब में बदल गया है. जलभराव की सबसे भयावह तस्वीर प्रदेश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे से सामने आई है, जहां बारिश ने सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है.

लगातार बारिश के चलते लखनऊ-कानपुर राजमार्ग (NH-27) से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला मुख्य इंट्री टोल गेट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. सड़क पर 2 से 3 फीट तक बारिश का पानी जमा हो गया है, जिससे यह समझना मुश्किल हो रहा है कि यह एक्सप्रेसवे है या कोई दरिया. पानी का बहाव इतना तेज और भराव इतना ज्यादा है कि इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया है. टोल प्लाजा के केबिन और आसपास के निर्माण कार्य भी पानी में डूब चुके हैं.

औद्योगिक गलियारे की सर्विस रोड भी जलमग्न
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ-साथ इसके किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) की सर्विस रोड का भी बुरा हाल है. यह सर्विस रोड भी पूरी तरह से पानी में डूब गई है. खेतों और आसपास के इलाकों से बहकर आया पानी सड़क पर जमा होने से एक्सप्रेसवे के ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है.

ट्रैक्टर और पंपिंग सेट से राहत कार्य जारी
एक्सप्रेसवे के इंट्री पॉइंट पर भारी जलभराव की सूचना मिलते ही कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. जलभराव को दूर करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. कई ट्रैक्टरों और भारी-भरकम पंपिंग सेट (जनरेटर) के माध्यम से सड़क पर भरे पानी को बाहर निकालने का काम जारी है. हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले इस मार्ग से बचने का प्रयास करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.



Source link