Last Updated:
Bhopal Gwalior Expressway: अगर आप अक्सर भोपाल और ग्वालियर के बीच का लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. मध्य प्रदेश में प्रदेश के छठे ग्रीनफील्ड फोर-लेन एक्सप्रेसवे की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं. इस नए और आधुनिक कॉरिडोर के बनने से भोपाल और ग्वालियर के बीच का सफर न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि समय और दूरी दोनों में भारी कटौती होगी. आइए जानते हैं, इसके बारे में. (फोटो सोर्स-एआई)
भोपाल से ग्वालियर बनने वाला ग्रीनफील्ड फोर लेन एक्सप्रेसवे लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगे. हाईवे के आसपास संपत्तियों के दाम बढ़ेंगे. इससे अलावा लोगों के समय में भी बचत होगी. इसके लिए डीपीआर रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली गई है और जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है. (फोटो सोर्स-एआई)
अभी भोपाल से ग्वालियर के बीच सड़क से जाने पर करीब 425 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें 7 से 8 घंटे का लंबा समय लग जाता है. लेकिन जब यह नया ‘4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन जाएगा, तो यह दूरी कम हो जाएगी और यह दूरी 320 से 350 किलोमीटर रह जाएगी. यानी दूरी में लगभग 100 किलोमीटर की कमी आएगी और यात्रियों का सफर ढाई से 3 घंटे घट जाएगा. फिर लोग आसानी से सिर्फ 5 से साढ़े 5 घंटे में भोपाल से ग्वालियर आ सकते हैं. (फोटो सोर्स-एआई)
यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मौजूदा रूट से बिल्कुल अलग होगा. मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) द्वारा तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट की DPR रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. यह नया हाईवे भोपाल के बाहरी छोर पर स्थित सूखी सेवनिया से शुरू होकर ग्वालियर बाईपास के पास सुसेरा गांव पर खत्म होगा. (फोटो सोर्स-एआई)
Add News18 as
Preferred Source on Google
भोपाल-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भविष्य का ध्यान भी रखा जा रहा है. इसी वजह से 70 से 100 मीटर चौड़ी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, ताकि आगे चलकर इसे आसानी से 8-लेन में बदला जा सके. इससे आने वाले समय में जमीन की कोई दिक्कत नहीं आएगी. (फोटो सोर्स-एआई)
इस प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए ग्वालियर जिले में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. यह प्रोजेक्ट बीओटी (BOT) मॉडल पर तैयार किया जाएगा, जिसमें 20% राशि केंद्र सरकार, 20% राज्य सरकार और बाकी 60% निर्माण करने वाली एजेंसी लगाएगी. इस हाइवे को पूरा करने के लिए अगले 3 सालों का लक्ष्य रखा गया है. (फोटो सोर्स-एआई)
भोपाल से ग्वालियर 4 लेन होने पर लोगों को काफी फायदा होगा. इससे उनका समय बचेगा और ट्रैफिक जाम भी नहीं झेलना पड़ेगा. हाईवे के आसपास पेट्रोल पंप, ढाबे, होटल, लॉजिस्टिक्स पार्क और दुकानें खुलने से स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और नौकरियां पैदा होती हैं. वहीं इससे भोपाल, गुना, शिवपुरी, ब्यावरा और ग्वालियर के लोगों को सीधा फायदा होगा. (फोटो सोर्स-एआई)