बिहार: अपराधियों में भय खत्म हो गया है, भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार को धो डाला

बिहार: अपराधियों में भय खत्म हो गया है, भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार को धो डाला


Last Updated:

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने अपनी ही सरकार की पुलिसिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है, इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. सांसद ने बिहार में एक अच्छे डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी की जरूरत बताई. उन्होंने दावा किया कि एक लड़की के साथ घटना के बाद उन्होंने पटना एसएसपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन का जवाब नहीं मिला और अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई. सांसद ने कहा कि बिहार में पुलिसिंग पूरी तरह चरमरा गई है और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है.

Zoom

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी सांसद शंभू शरण पटेल ने पुलिसिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अब सत्तारूढ़ बीजेपी के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं. बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने बिहार की पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है. यही वजह है कि राज्य में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. शंभू शरण पटेल ने कहा कि बिहार को एक अच्छे डीजीपी और अच्छे चीफ सेक्रेटरी की जरूरत है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य में पूरी तरह से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है. उनके बयान में व्यवस्था को लेकर नाराजगी के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी साफ दिखाई दी.

खत्म हुआ अपराधियों में कानून का भय
बीजेपी सांसद ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय हट गया है. इसी वजह से घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जब किसी की बेटी के साथ कोई घटना होती है तो यह बेहद निंदनीय है और पुलिसिंग को ठीक करना सरकार की जिम्मेदारी है. बिहार के पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्‍होंने कहा कि सूबे में आलम यह है कि एसपी फोन तक नहीं उठाते हैं. शंभू शरण पटेल ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि एक लड़की के साथ दुर्घटना हुई और उन्होंने मामले में मदद के लिए फोन करने की कोशिश की. उनका कहना है कि पटना एसएसपी ने उनका फोन नहीं उठाया. उन्होंने यह भी कहा कि उस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

बिहार में पुलिसिंग बिल्कुल चरमरा गई है
राज्यसभा सांसद ने बिहार की पुलिसिंग को लेकर बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिसिंग बिल्कुल चरमरा गई है. उनका सवाल था कि ऐसी स्थिति में क्या कहा जाए, जब एक सांसद किसी लड़की से जुड़ी घटना के बाद पुलिस अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश करे और फोन तक न उठाया जाए. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें काम करने के लिए वोट दिया है. उनके मुताबिक, यह वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर मिला है और जनता ने कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए काम करने का मौका दिया है. शंभू शरण पटेल ने कहा कि अगर किसी बेटी के साथ घटना होती है तो इसे लेकर पुलिसिंग को ठीक करना जरूरी है. उन्होंने दो टूक कहा कि बिहार में पुलिसिंग पूरी तरह चरमरा गई है और यह बात कहने में उन्हें कोई संकोच नहीं है.



Source link