50 साल देने वाले को 50 मिनट भी नहीं मिले’, मुश्ताक खान के अंतिम सफर पर रजा मुराद ने बड़े स्टार्स पर कसा तंज

50 साल देने वाले को 50 मिनट भी नहीं मिले’, मुश्ताक खान के अंतिम सफर पर रजा मुराद ने बड़े स्टार्स पर कसा तंज


Last Updated:

Mushtaq Khan Funeral Controversy: दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान के जनाजे में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के न पहुंचने पर सीनियर एक्टर रजा मुराद भड़क गए हैं. उन्होंने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पर अपनी भड़ास निकाला है, एक्टर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां वह इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स पर तंज कसते नजर आ रहे हैं. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर

Zoom

नई दिल्ली: दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. उनके चले जाने से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार बेहद दुखी हैं. बहुत से साथी कलाकार उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे. लेकिन बॉलीवुड का कोई भी बड़ा स्टार उनके जनाजे में शामिल नहीं हुआ.

इस बात से सीनियर एक्टर रजा मुराद काफी आहत और गुस्से में नजर आए. रजा मुराद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अपनी भड़ास निकाली है.

रजा मुराद ने बड़े स्टार्स पर कसा कड़ा तंज

रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपना दुख बयां किया. उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान ने इस इंडस्ट्री को अपनी पूरी जिंदगी दे दी. लेकिन अफसोस इस बात का है कि कोई भी बड़ा हीरो उन्हें आखिरी सलाम तक करने नहीं आया. रजा मुराद ने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी बड़े बिजनेसमैन की शादी होती तो ये स्टार्स न सिर्फ वहाँ जाते बल्कि वेटर बनकर मेहमानों को खाना भी परोसते.

50 साल देने वाले को 50 मिनट भी नहीं दिए

अपने वीडियो में रजा मुराद ने स्टार्स के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब कोई पॉलिटिकल पार्टी अपना डंडा दिखाती है तो ये स्टार्स भीगी बिल्ली बनकर पहुँच जाते हैं. लेकिन जिस इंसान ने इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए, उसे ये स्टार्स अपने 50 मिनट भी नहीं दे पाए. रजा मुराद ने कहा कि आज जो चेहरा और स्टारडम है, वो कल मुरझा जाएगा. सिर्फ आपका अच्छा बर्ताव ही हमेशा याद रखा जाता है.

शोहरत और दौलत हमेशा नहीं रहती

रजा मुराद ने मुश्ताक खान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई. उन्होंने कभी किसी की चमचागिरी नहीं की. मुश्ताक जी ने लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम किया था. रजा मुराद ने सभी स्टार्स को नसीहत देते हुए कहा कि शोहरत और दौलत हमेशा नहीं रहती. यह एक पल का तमाशा है और जिस डाली पर बैठे हो वो कभी भी टूट सकती है.



Source link