Last Updated:
विदेश से भारत आई एक टूरिस्ट का करीब एक साल पुराना वीडियो फिर चर्चा में है. वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर से उनकी मुलाकात का किस्सा है, जिसने छोटी-सी बात पर ऐसा रिएक्शन दिया कि टूरिस्ट आज तक उसे नहीं भूल पाईं. उन्होंने ड्राइवर को एक खास अंदाज में टिप दी, जिसके बाद उसके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी.
₹2000 की टिप पाकर खिल उठा चेहरा
विदेश घूमने आने वाले टूरिस्ट के साथ कई तरह के अनुभव होते हैं. कभी उन्हें कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे वे जिंदगीभर याद रखते हैं. कनाडा से भारत आईं Tara Ingram के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. करीब एक साल पहले भारत यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक ऑटो ड्राइवर से हुई थी. अब उन्होंने उस ड्राइवर से जुड़ा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और दोबारा उसे ढूंढने की इच्छा जताई है.
तारा ने वीडियो के साथ बताया कि वह इस ऑटो ड्राइवर से करीब एक साल पहले मिली थीं. उन्होंने लिखा कि ड्राइवर की एक छोटी-सी बात और उसका व्यवहार आज तक उनके जेहन में है. यही वजह है कि अब वह दोबारा उससे मिलना चाहती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई इस ड्राइवर को पहचानता है, तो उन्हें उससे मिलवाने में मदद करे.
ऑटो से उतरते वक्त कही थी ये बात
दरअसल, तारा जब ऑटो से उतर रही थीं, तब उन्होंने ड्राइवर से कहा कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं. ऐसे में ड्राइवर चाहता तो बहस कर सकता था या ज्यादा पैसे मांग सकता था. लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया. तारा के मुताबिक, ड्राइवर ने बात को ज्यादा तूल नहीं दिया और कहा कि कोई बात नहीं, आप जाइए. उसका यह व्यवहार तारा को काफी अच्छा लगा. इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को ₹2000 की टिप देने का फैसला किया.
₹2000 मिलते ही खिल उठा चेहरा
वीडियो में तारा के हाथ दिखाई दे रहे हैं और उनकी आवाज सुनाई देती है. वह अंग्रेजी में बात कर रही हैं, जबकि पास खड़ा एक गार्ड उनकी बात ड्राइवर को समझा रहा था. जब तारा ने ड्राइवर को ₹2000 दिए, तो उसका रिएक्शन देखने लायक था. ड्राइवर के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी.
तारा ने बताया कि वह टिप पाकर काफी खुश हुआ और बाद में अपने परिवार के बारे में भी उन्हें बताया. यही पूरा अनुभव तारा के लिए खास बन गया. वीडियो में गार्ड तारा की अंग्रेजी को ड्राइवर तक पहुंचाता हुआ नजर आता है. जैसे ही ड्राइवर को इतनी बड़ी टिप मिलने की बात सामने आती है, गार्ड का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान खींचता है. यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram