Good News | Hydrogen Bus

Good News | Hydrogen Bus


Last Updated:

Hydrogen Bus Trial Start : परिवहन विभाग लगातार यात्रियों को सुविधा देने के लिए काम कर रहा है. अब ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. हाइड्रोजन बसें चलने वाली है. इससे सफर और सुविधाजनक होने वाला है.

Zoom

हाइड्रोजन बस चलने वाली है.

ग्रेटर नोएडा : योगी सरकार के आने के बाद से लगातार विकास हो रहा है. अब ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच का सफर और आसान बनाया जा रहा. दरअसल, ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच हाइड्रोजन बस दौड़ेगी. इसका ट्रायल किया जा रहा है. ट्रायल के बाद बसों के नियमित संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा.

3 बसें चलीं 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने 12 जून से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के साथ एनटीपीसी के सहयोग से तीन हाइड्रोजन बसें भी चलानी शुरू की थीं. इन बसों का संचालन नोएडा तक किया गया, लेकिन करीब 15 दिन बाद हाइड्रोजन बस सेवा रोक दी गई. हाइड्रोजन बसों को पहले एसी में खराबी और यात्रियों की कम संख्या जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था.

ट्रायल किया जा रहा

यीडा अब इन बसों को आगरा तक चलाने की योजना बना रहा है. इसके तहत यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा रूट पर उनका परीक्षण किया जा रहा है. ट्रायल के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि लंबे मार्ग पर हाइड्रोजन बसों के संचालन में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनका समाधान किस तरह किया जा सकता है.

यीडा के एसीईओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि हाइड्रोजन बस चलाने का मसकद यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है. यह ट्रायल 30 सितंबर तक जारी रहेगा. सितंबर के अंत तक परीक्षण पूरा होने के बाद इन बसों को यात्रियों के लिए नियमित रूप से चलाने पर निर्णय लिया जाएगा.

NTPC ने कराईं बसें उपलब्ध

एक बार हाइड्रोजन भरने के बाद ये बसें करीब 600 किलोमीटर तक चल सकती हैं. इन हाइड्रोजन बसों को एनटीपीसी ने उपलब्ध कराया है और इनके लिए ईंधन की व्यवस्था भी वही कर रहा है. बसों के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी यीडा की निगरानी में है.



Source link