शहबाज UN में 23 मिनट बोलते रहे, भारतीय डिप्लोमैट की 10 सेकंड की हंसी ने मेहनत पर फेरा पानी

शहबाज UN में 23 मिनट बोलते रहे, भारतीय डिप्लोमैट की 10 सेकंड की हंसी ने मेहनत पर फेरा पानी


Last Updated:

Pakistan UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 23 मिनट का भाषण दिया. इस भाषण में शहबाज ने पाकिस्तान की ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कथित जीत और ट्रंप के हस्तक्षेप का दावा किया. लेकिन इस दौरान भारतीय राजनयिक आर. श्रीनिवास का हंसते हुए वीडियो सामने आया. यह भारत की ओर से पाकिस्तान को एक खामोश जवाब है. 10 सेकंड के वीडियो में शहबाज के दावों की पोल खोलकर रख दी.

Zoom

पाकिस्तान के पीएम के बयान पर मुस्कुराते दिखे भारतीय राजनयिक.

Shehbaz Sharif Pakistan: संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 2025 में भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी बात कह रहे थे. वह पाकिस्तान की कथित जीत का जिक्र कर रहे थे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध रोकने का श्रेय दे रहे थे. इसी दौरान भारत के राजनयिक आर. श्रीनिवास का एक वीडियो सामने आया, जिसमें शहबाज के दावों पर वह हंसते हुए नजर आए. इस पल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. शहबाज शरीफ ने अपने करीब 23 मिनट के भाषण में कहा कि 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को रोकने में ट्रंप के ‘समय पर हस्तक्षेप’ की अहम भूमिका रही. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बची. ट्रंप खुद भी इस सप्ताह UNGA में भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने में अपनी भूमिका का दावा कर चुके हैं.

पाकिस्तान ने फिर प्रोपेगेंडा फैलाया

शहबाज ने अपने भाषण में पाकिस्तान की सेना की तारीफ करते हुए 2025 के संघर्ष का जिक्र किया. उन्होंने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का कई बार नाम लिया और बार-बार धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुनीर ने मुश्किल हालात में कूटनीति के लिए रास्ता बनाने में उनकी भूमिका रही. पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष को लेकर अपनी अलग कहानी पेश की जाती रही है. लेकिन भारत का पक्ष इससे अलग है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के ‘विजय’ वाले दावों को खारिज किया था. 2025 में भी भारत ने UNGA में पाकिस्तान के ऐसे दावों का जवाब देते हुए कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आई तस्वीरें पाकिस्तान के ‘विजय’ के दावे से अलग कहानी बताती हैं.





Source link