Last Updated:
Petrol-Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है. तेल विपणन कंपनियां रोज सुबह छह बजे तेल के रेट जारी करती हैं. आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है, चेक करें..
पेट्रोल-डीजल का रेट सुबह छह बजे जारी होता है.
नई दिल्ली. तेल विपणन कंपनियों ने आज के पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. कंपनियां रोज सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी करती है. आज भी ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 रुपये मिल रहा ह. लेकिन मध्य प्रदेश और राजस्थान और बिहार में रेट काफी ऊंचे हैं. अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट (VAT) और सेस के की वजह यह फर्क है. आपके शहर में पेट्रोल-डीजल क्या भाव मिल रहा है, इसकी जानकारी आप एसएमएस से ले सकते हैं.
दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20, XP95 ₹109.24 और XP100 ₹167.35 रुपये लीटर मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल का रेट ₹102.12 और डीजल का भाव ₹95.56 तो XP95 का ₹110.68 और XG का ₹101.17 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में आज पेट्रोल आपको ₹102.97, डीजल ₹95.64, XP95 ₹111.78 और XP100 ₹167.35 लीटर मिलेगा. फरीदाबाद में पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है.
लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ और देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट
कम टैक्स की वजह से चंडीगढ़ में डीजल के दाम काफी राहत देने वाले हैं, जबकि जयपुर में पेट्रोल शतक पार कर काफी आगे निकल चुका है:
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹101.51 , डीजल ₹89.47 , XP95 ₹110.28 , XG ₹94.65
- जयपुर: पेट्रोल ₹112.69 , डीजल ₹97.78 , XP95 ₹121.97 , XG ₹103.23
- देहरादून: पेट्रोल ₹100.55 , डीजल ₹95.93 , XP95 ₹108.99 , XP100 ₹167.35
- लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89, डीजल ₹95.36, XP95 ₹110.47
भोपाल, पटना और रांची में महंगा है तेल
- भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 , डीजल ₹99.64 , XP95 ₹123.88 , XG ₹104.90
- पटना: पेट्रोल ₹113.37 , डीजल ₹99.36 , XP95 ₹122.25
- रांची: पेट्रोल ₹105.26 , डीजल ₹100.49 , XP95 ₹114.17
घर बैठे सिर्फ एक SMS से जानें अपने शहर का ताजा भाव
अपने शहर के पंप पर तेल का रेट पता करने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: RSP पेट्रोल पंप डीलर कोड. इसे 92249 92249 पर भेज दें (जैसे दिल्ली के लिए टाइप करें RSP 102090). इसके अलावा आप IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करके भी अपने नजदीकी पंप के लाइव रेट चेक कर सकते हैं.