Last Updated:
Investment Tips : क्या आपका पोर्टफोलियो भी नुकसान में चल रहा है और स्टॉक्स ने अब मुनाफा देना बंद कर दिया है तो एचडीएफसी स्काई प्लेटफॉर्म पर इसे सुधारने के लिए नया फीचर लॉन्च किया गया है. इससे आप फोलियो में खराब स्टॉक्स को पहचानकर उससे छुटकारा पा सकते हैं.
एचडीएफसी बैंक के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पोर्टफोलियो मैनेज करने का टूल आया है.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर टिप्स लेकर या दोस्तों की सलाह अथवा जल्दबाजी में की गई खरीदारी से अक्सर हम अपना पोर्टफोलियो खराब कर बैठते हैं. फोलियो में शामिल स्टॉक्स लगातार नुकसान कराने लगते हैं और पता भी नहीं चलता कि कब हमारा निवेश बैड कैटेगरी में पहुंच जाता है. अगर आप भी ऐसे ही किसी फैसले की वजह से नुकसान वाला पोर्टफोलियो ढो रहे हैं तो अब एचडीएफसी बैंक की स्मार्ट सर्विस से आपकी समस्या घर बैठे ही सॉल्व हो जाएगी. बैंक की यह सर्विस आपको बताएगी कि खराब फोलियो को सुधारने के लिए आप क्या बेचें और क्या खरीदें.
बैंक ने अपना ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म HDFC Sky पेश किया है, जिसमें Portfolio Optimiser नाम से नया फीचर ऐड किया है. यह HDFC SKY ऐप के अंदर ही मिलने वाला एक एडवांस्ड वेल्थ मैनेजमेंट टूल है, जिसका काम आपके मौजूदा शेयर (Equity) और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स का विश्लेषण करना और उन्हें HDFC Prime Research की रिसर्च-बेस्ड ‘मॉडल पोर्टफोलियो’ रणनीतियों के साथ ऑटोमैटिकली रीबैलेंस (Align) करना है. अकसर निवेशक शेयर खरीद तो लेते हैं, लेकिन पोर्टफोलियो की समय-समय पर रीबैलेंसिंग नहीं कर पाते. HDFC Sky का Portfolio Optimiser केवल यह नहीं बताता कि आपका पोर्टफोलियो कहां गलत है, बल्कि उसे सुधारने में भी मदद करता है. अगर आपका पोर्टफोलियो भी लंबे समय से लाल निशान में पड़ा है, तो यह टूल उसे एक प्रोफेशनल रिपेयर देने का काम कर सकता है.
तीन चरणों में काम करता है यह टूल
- स्मार्ट सेल और टारगेटेड बाय : संस्थागत रिसर्च (Institutional Research) के आधार पर यह टूल आपके पोर्टफोलियो में से खराब प्रदर्शन करने वाले एसेट्स को चिन्हित करके Sell की रेटिंग देता है और उनकी जगह मजबूत ‘Buy’ रेटिंग वाले फंड्स या शेयरों का सुझाव देता है.
- सटीक मार्जिन का गणित : जब आप किसी खराब शेयर को बेचते हैं, तो उससे कितना कैश फ्री होगा और नए मजबूत शेयर खरीदने के लिए कितने अतिरिक्त पैसे (Margin) की जरूरत पड़ेगी, यह पूरा हिसाब-किताब टूल से सेकंडों में हो जाता है.
- एक क्लिक में रीबैलेंस : अब एक्सेल शीट पर बैठकर घंटों गुणा-भाग करने का झंझट खत्म. ऐप में मौजूद Sell All और Buy All बटन की मदद से आप एक ही क्लिक में पुराने खराब एसेट्स को बेचकर नए रिसर्च-बेस्ड एसेट्स में शिफ्ट हो सकते हैं.
निवेशकों की 4 बड़ी समस्याओं का समाधान
- जाने-अनजाने में बना बेतरतीब पोर्टफोलियो : समय के साथ अलग-अलग शेयर खरीदने से जब पोर्टफोलियो भारी नुकसान में चला जाता है या किसी एक ही शेयर/सेक्टर में जरूरत से ज्यादा पैसा लग जाता है, तब यह टूल उसे सही दिशा में लाकर रीस्ट्रक्चर करता है.
- हिसाब-किताब के डर से रुका निवेशक : कई लोग जानते हैं कि उनका पोर्टफोलियो खराब है, लेकिन किस शेयर के कितने शेयर बेचूं और नए वाले के कितने खरीदूं, इसी गणित से डरकर शांत बैठ जाते हैं. यह टूल इस उलझन को खत्म कर देता है.
- बदलती उम्र और जीवन के लक्ष्य : शादी, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट जैसे जीवन के पड़ाव बदलने पर आपके पोर्टफोलियो का रिस्क भी बदलना चाहिए. अगर आपका पोर्टफोलियो पुराने रिस्क प्रोफाइल पर अटका है तो यह टूल आपके नए लक्ष्यों के हिसाब से उसे एडजस्ट करने में मदद करता है.
- बाजार के शोर में भ्रम : रोजाना सोशल मीडिया और खबरों में मिलने वाली हजारों टिप से भ्रमित होने के बजाय, यह टूल निवेशकों को प्रोफेशनल और थीम-बेस्ड गाइडेंस देता है, ताकि वे पूरे विश्वास के साथ फैसला ले सकें.