Pakistan Crisis : पाकिस्तान की सड़कों पर कीलें-कंटेनर, सीमा पर चौकियां छोड़ भागे सैनिक, डर के मारे दुबक गए मुनीर

Pakistan Crisis : पाकिस्तान की सड़कों पर कीलें-कंटेनर, सीमा पर चौकियां छोड़ भागे सैनिक, डर के मारे दुबक गए मुनीर


इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अलग ही लेवल का बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान ऐसी मुसीबत में फंस गया है जिस से निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है. पाकिस्तान के अंदर चारों तरफ विद्रोह हो रहा है. PoK-बलूचिस्तान तक आजादी की मांग तेज हो रही है और अब तो पाकिस्तान में बगावत का ऐसा माहौल बन गया है जिस से शहबाज और मुनीर की हालत टाइट हो गई है. इस बगावत को रोकने के लिए हाईवे पर कंटीली तारें बिछा दी गई है. पूरे इस्लामाबाद को कंटेनरों से कवर कर दिया गया है. ऐसे माहौल में पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने भी हल्ला बोल दिया है. इन सब में फंसे पाकिस्तान की ग्लोबल बेइज्जती का सिलसिला भी जारी है.

PTI को कुचलने की पाकिस्तान की कोशिश

पाकिस्तान जिस रास्ते पर चल रहा है उस पर आज नहीं तो कल भयंकर बवाल होना ही है और इसके संकेत भी मिल रहे हैं. पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन तेज हो रहा है. इमरान खान को पशहबाज सरकार ने जेल में ठूंस रखा है. इमरान खान की बहन को भी हिरासत में ले लिया है. इमरान खान की पार्टी PTI को कुचलने की कोशिश हो रही है.

लेकिन अब इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान सरकार से टकराने की ठान ली है. इमरान खान की रिहाई के लिए उनके समर्थक 27 सितंबर को एक लॉन्ग मार्च निकालने वाले हैं. पाकिस्तान के अलग अलग इलाकों में अभी से इसकी तैयारी हो रही है.

करीब 3 साल से इमरान खान जेल में बंद है, जहां इमरान खान की सेहत लगातार खराब होती जा रही है. इमरान खान के समर्थकों के लॉन्ग मार्च की चर्चा पूरे पाकिस्तान में हो रही है. इमरान खान की पार्टी और उनके समर्थकों का लॉन्ग मार्च खैबर पख्तूख्वा से इस्लामाबाद तक होगा.

इस्लामाबाद को बना दिया किला, हाईवे पर कांटे, कंटेनर से रास्ता ब्लॉक

जिस से शहबाज शरीफ और मुनीर के होश उड़े हुए हैं. इमरान समर्थकों को रोकने के लिए इस्लामाबाद को किला बना दिया गया है. पूरे शहर के रास्तों को कंटेनरों की दीवार से ब्लॉक कर दिया गया है. इस्लामाबाद के अंदर की ये तस्वीरें देखिए, सड़कों पर कंटेनरों की दीवार बना दी गई है. जिस से इमरान खान के समर्थक शहर में ना घुस सकें.

इस्लामाबाद में एंट्री वाले हाईवे पर भी कंटेनरों से ब्लॉकेड बनाया गया है. कंटेनर खाली नहीं हैं, बल्कि उनके अंदर रेत भरी गई है जिस से उसे हिलाया ना जा सके. इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी है.और शहबाज को डर है कि कहीं इमरान खान के समर्थक राजधानी पर कब्जा ना करें. इसलिए इस्लामाबाद को सील कर दिया गया है. कंटेनरों की पाकिस्तानी मीडिया में भी बड़ी चर्चा हो रही है.

इस्लामाबाद में कंटेनर का मौसम आ गया है शहर में जहां नजर दौड़ाएं कंटेनर ही कंटेनर हैं लेकिन शहर को फिलहाल बंद नहीं किया गया. इस्लामाबाद के अंदर एक हजार कंटेनर, जबकि अटक और इस्लामाबाद के बाहर के इलाकों में दो हजार कंटेनर लगाए जा रहें हैं. कंटेनर के अंदर और मिट्टी के ढेरियां भी रखी जाएंगी और इस्लामाबाद जो रास्ता आ रहा है पेशावर और खैबरपख्तुन्वा से वहां पर सड़कें खोदने का फैसला भी किया गया है.

कंटेनरों से इस्लामाबाद को सील किया गया है. इन कंटेनरों के ऊपर चढ़ कर इसे पार ना कर सकें इसके लिए कंटेनरों के ऊपर भी कंटीले तार लगाए गए हैं. पूरे इस्लामाबाद में कंटेनर ही कंटेनर दिख रहे हैं. जिस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कंटेनरों से शहबाज शरीफ ने रास्ता रोका है. लेकिन इसके अलावा भी और इंतजाम किए गए हैं.

इस्लामाबाद आने वाले हाईवे पर जो ब्रिज हैं उन पर कंटीले तार बिछाए जा रहे हैं. पुल पर के ऊपर सड़क पर कंटीले तारों को बिछाया जा रहा है. जिस से इमरान खान के समर्थक पुल पार ही ना कर सकें. हालांकि, इमरान खान के समर्थक भी कम नहीं हैं. इधर कर्मचारी सड़कों पर कंटीले तार बिछाते हैं और उसके बाद इमरान खान के समर्थक इन तारों को हटा देते हैं और नदी में फेंक देते हैं.

35 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, मोबाइल इंटरनेट बंद

इमरान के समर्थकों को रोकने के लिए पाकिस्तान में किस लेवल की तैयारी हो रही है. इस्लामाबाद आने वाले सारे रास्तों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है. इस्लामाबाद के अंदर 1 हजार कंटेनर से रास्ते रोके गए हैं. वहीं इस्लामाबाद के बाहर 2 हजार कंटेनरों से रास्ता रोका गया है. पंजाब और सिंध से 20 हजार पुलिसकर्मी इस्लामाबाद बुलाए गए हैं. कुल 35 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. रैलियों, जुलूस और सभाओं पर 2 महीने के लिए बैन लगा दिया है. सड़कों और हाईवे पर कंटीले तारों को बिछा दिया गया है. कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है

हालांकि इतने सारे इंतजामों के बाद भी इमरान खान के समर्थक मार्च के लिए तैयार हैं. इमरान खान के समर्थक अपने साथ बुलडोजर औऱ ट्रैक्टर लेकर आ रहे हैं. जिस से कंटेनरों को हटाया जा सके. इधर इमरान खान के समर्थकों ने गदर मचाया हुआ है. उधर हूती के डर से पाकिस्तान सऊदी अरब को बचाने नहीं जा पा रहा है. उसकी बहुत फजीहत हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि मक्का पैक्ट का क्या हुआ. इस फजीहत से बचने के लिए मुनीर ने नई चाल चल दी है.

अफगानिस्तान के खौफ से बॉर्डर छोड़ भागे आसिम मुनीर के सैनिक

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान के हमले से अफगानिस्तान में कई निर्दोष लोग मारे गए हैं. इस से अफगानिस्तान भड़क गया. और जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी तेज कर दी. अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास गुलिस्तान से तस्वीरें सामने आई है. यहां दोनों तरफ से भयंकर गोलीबारी हो रही है. अफगानिस्तान का दावा है कि उसने कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है. तो वहीं पाकिस्तान अलग दावे कर रहा है.

हूती से बचने के लिए पाकिस्तान ने जो नई लड़ाई छेड़ी उसमें भी उसको लेने के देने पड़ रहे हैं. पाकिस्तान ड्रोन से हमले कर रहा है तो अफगानिस्तान के लड़ाके ड्रोन को हवा में ही मार गिरा रहे हैं. ये तस्वीर उसी पाकिस्तानी ड्रोन के होने का दावा किया जा रहा है. तो वहीं पाकिस्तान का दावा है कि वो अफगानिस्तान के हमलों को नाकाम कर रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि अफगानिस्तान ने ड्रोन से हमला किया था जिसे न्यूट्रलाइज कर दिया गया.

पाकिस्तान के साथ हो रही लड़ाई को लेकर अब अफगानिस्तान ने बड़ा दावा किया है. अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान सेना के जवान अपनी चौकियां छोड़कर भाग रहे हैं. अफगानिस्तान के हमलों के डर से ये लोग चौकियों को खाली छोड़कर भाग खड़े हुए हैं. कंधार के रेगिस्तान, शोराबाक और स्पिन बोल्डक में दोनों देशों में झड़प हुई, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना कई चौकियों को छोड़कर भाग गई है. अफगानिस्तान की गोलीबारी से पाकिस्तानी सेना इस इलाके से हट रही है. स्पिन बोल्डक में तो 4 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया जा रहा है. अफगानिस्तान के हमले में कई पाक चौकियां तबाह भी हो गई हैं.

पाकिस्तान पर सऊदी अरब भी भड़का

पाकिस्तान ने मक्का समझौता भारत से बचने के लिए किया था. पाकिस्तान को लगा था कि अगर फिर से ऑपरेशन सिंदूर जैसा कुछ होगा तो सऊदी अरब और तुर्की उसकी मदद करेंगे. लेकिन उस से पहले ही सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने हमला कर दिया. मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान को सऊदी अरब की मदद करनी चाहिए थी. लेकिन पाकिस्तान ने कोई मदद नहीं की. कहा जा रहा है कि सऊदी अरब पाकिस्तान के इस रवैये से नाराज है.

ऐसे में अब पाकिस्तान ने सऊदी अरब से दोस्ती दिखाने के लिए एक गाना रिलीज किया. इस में पाकिस्तान और सऊदी अरब की दोस्ती का जिक्र किया गया है. यानी जंग में सऊदी अरब की मदद करने के बदले पाकिस्तान गाना रिलीज कर रहा है. गजब देश है बॉस पाकिस्तान, जहां सेना भेजनी थी, वहां गाने का वीडियो रिलीज कर रहा है.

IMF ने भी पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका

पाकिस्तान जानता है कि सऊदी अरब नाराज हो गया तो मुश्किल हो जाएगी. क्योंकि सऊदी अरब से भीख भी तो मांगनी है. शहबाज शरीफ जानते हैं कि पाकिस्तान कैसे चल रहा है. मुस्लिम देशों की की भीख और IMF से मिले लोन के दम पर पाकिस्तान की गाड़ी चल रही है. लेकिन अब IMF ने भी सख्ती करनी शुरू कर दी है.

IMF ने पाकिस्तान को 8.4 बिलियन डॉलर लोन की मंजूरी दी थी. इस में से करीब 4.5 बिलियन डॉलर पाकिस्तान को मिल चुके हैं. लेकिन बाकी की रकम के लिए IMF ने शर्तें कड़ी कर दी हैं. IMF ने पाकिस्तान ने 174 कानूनों में बदलाव करने को कहा है. इन बदलावों से पाकिस्तान में महंगाई और बढ़ने की आशंका है. टैक्स, सब्सिडी, सरकारी कंपनियों से जुड़े कानून बदलने होंगे. पाकिस्तान को अधिकारियों की संपत्ति की जांच भी करनी होगी. IMF ने सब्सिडी कम करने और टैक्स बढ़ाने के लिए भी कहा है.

IMF ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को लोन तभी मिलेगा जब वो ये सारे बदलाव संसद से पास करा लेगा. इस की मार पब्लिक पर पड़ेगी. लेकिन पाकिस्तान के पास और कोई रास्ता बचा नहीं है.



Source link