Haridwar News : पूजा के बर्तन से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक…हर की पौड़ी से सिर्फ 2 मिनट की दूरी पर यहां मिल जाएगा सबकुछ

Haridwar News : पूजा के बर्तन से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक…हर की पौड़ी से सिर्फ 2 मिनट की दूरी पर यहां मिल जाएगा सबकुछ


Last Updated:

Har Ki Pauri Market : हरिद्वार में हर की पौड़ी से महज 2 मिनट की दूरी पर स्थित बड़ा बाजार आस्था और रोजमर्रा की जरूरतों का केंद्र है. यहां पूजा के बर्तन, गंगाजली, घर की सजावट के लिए अनोखे आइने, बच्चों के खिलौने और मिठाइयां मिलती हैं. कर्मकांड के बाद जब श्रद्धालु अपनी यात्रा को यादगार बनाने के बारे में सोचते हैं तो उनकी नजर हर की पौड़ी के बाजारों पर जाती है. बड़ा बाजार के व्यापारी अनिल कुमार अग्रवाल लोकल 18 से बताते हैं कि यहां हर प्रकार की दुकानें हैं. खाने पीने का सामान, बच्चों के खिलौने, प्रसाद, पूजा के बर्तन, पूजा का सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी खूब बिकते हैं.

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में साल भर देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. कोई गंगा में आस्था की डुबकी लगाता है तो कोई धार्मिक अनुष्ठान करता है. कुछ अपने पितरों और पूर्वजों के पिंडदान और अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आते हैं. आध्यात्मिक शांति के बाद जब श्रद्धालु अपनी यात्रा को यादगार बनाने का विचार करते हैं तो उनकी नजर हर की पौड़ी के बाजारों पर जाती है. ब्रिटिश काल से अपनी अलग पहचान बनाए यहां के बाजार आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संस्कृति और रोजमर्रा की जरूरतों का सबसे भरोसेमंद केंद्र है. हर की पौड़ी से सटे बड़ा बाजार के व्यापारी अनिल कुमार अग्रवाल लोकल 18 से बताते हैं कि यहां हर प्रकार की दुकानें हैं. खाने पीने का सामान, बच्चों के खिलौने, प्रसाद, पूजा के बर्तन, पूजा का सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि मिलते हैं.

अनिल कुमार अग्रवाल कहते हैं कि इन समानों को हरिद्वार आने वाले यहां से प्रसाद के रूप में लेकर जाते हैं. इस बाजार में मोहन जी पूरी वाले, जैन चाट भंडार और प्रकाश लोक की लस्सी भी आपको मिलेंगी. अनिल कहते हैं कि उनकी दुकान पर पूजा का सामान, बच्चों के खिलौने, रुद्राक्ष की मालाएं और दूसरे सामान होलसेल के दाम पर मिल जाएंगे.

एक छत के नीचे 

व्यापारी गिरीश गुप्ता बताते हैं कि उनकी दुकान पर पूजा के बर्तन, लोटा, कलश, अष्टधातु की मूर्तियां, चूड़ी, कंगन, रुद्राक्ष की माला, तुलसी की माला मिलते हैं. जो भी ग्राहक उनके यहां से सामान लेकर जाते हैं, सामान और दामों की तारीफ करते नहीं थकते. कंबल व्यापारी अंकित अरोड़ा बताते हैं कि यहां हर प्रकार का सामान होलसेल और रिटेल में मिलता हैं. इस बाजार में नग, नगीने, मालाएं, अष्टधातु की मूर्तियां, प्रसाद, खाने-पीने की स्वादिष्ट मिठाइयां आदि सभी मिलते हैं. ग्राहक सामान की गुणवत्ता और दाम से संतुष्ट होकर जाते हैं. यहां घर-गृहस्थी की जरूरतों से लेकर पूजा-पाठ की हर सामग्री एक ही छत के नीचे मिल जाती है.



Source link