बिहार में बिक रहे हैं टाइटैनिक और विक्रांत जैसे जहाज, देखें समस्तीपुर के हेमंत मलिक का कमाल

बिहार में बिक रहे हैं टाइटैनिक और विक्रांत जैसे जहाज, देखें समस्तीपुर के हेमंत मलिक का कमाल


होमफोटोबिहारपटना

खरीदें टाइटैनिक और विक्रांत जैसे जहाज, समस्तीपुर के हेमंत मलिक ने किया कमाल

Last Updated:

टाइटेनिक और विक्रांत जैसे जहाज चर्चित शिप हैं. पानी में चलने वाले इन जहाजों पर फिल्में बनी हैं. इनसे जुड़ी घटनाएं और कहानियां हैं. कह सकते हैं कि ये जहाज इतिहास हैं. ऐसे में इन जहाजों के पोस्टर या मॉडल लोगों को पसंद आते हैं और लोग अपने घर ऑफिस में सजावट के लिए अपनी टेबल सजाने के लिए ऐसे मॉडल रखते हैं. आमतौर पर बांस से बनने वाले ये आइटम बांस के इस्तेमाल को बढ़ाने के साथ ही लोगों के रोजगार का एक जरिया भी बन रहे हैं. पटना के ज्ञान भवन में लगे सरस मेले में भी बांस से बने आइटम का स्टाल लगा है. यहां बांस के बने टाइटैनिक और विक्रांत जहाज….

राजधानी पटना के ज्ञान भवन में इन दिनों सरस मेला लगा हुआ है. यहां जीविका से जुड़ी महिलाओं और उनके साथियों-सहयोगियों के बनाए अलग-अलग उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है. मेले में कपड़े, सजावटी सामान से लेकर कई अनोखी चीजें लोगों को आकर्षित कर रही हैं. इन्हीं में एक खास आकर्षण है स्टॉल नंबर 43, जहां टाइटैनिक और विक्रांत जहाज के मॉडल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि ये असली जहाज नहीं, बल्कि पूरी तरह बांस से बनाए गए खूबसूरत मॉडल हैं.

सबसे पहले बात करते हैं टाइटैनिक के मॉडल की. करीब एक फीट लंबा और लगभग 30-40 सेंटीमीटर ऊंचा यह मॉडल पूरी तरह बांस से तैयार किया गया है. जहाज के अलग-अलग हिस्सों को बांस से ही बनाया गया है और फिर उन्हें जोड़कर पूरा मॉडल तैयार किया गया है. इसे तीन तल्ले का रूप दिया गया है. बच्चे इसे देखते ही अपने माता-पिता से खरीदने की जिद करने लगते हैं. यही वजह है कि मेले में इस मॉडल की अच्छी मांग देखने को मिल रही है.

खास आकर्षण इसमें लगी रोशनी है. जैसे ही लाइट जलती है, जहाज की खिड़कियों से रोशनी बाहर निकलने लगती है. इससे इसका लुक और भी आकर्षक दिखाई देता है. इसे तैयार करने में करीब एक सप्ताह का समय लगा है और इसकी कीमत 2 हजार रुपये है. सरस मेला में इस बांस के टाइटैनिक को देखने के लिए लोग स्टॉल पर रुक रहे हैं और इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं. कई लोग इसे घर की सजावट के लिए खरीदकर भी ले जा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टाइटैनिक के बाद अब बात उस जहाज की, जो आकार में उससे भी बड़ा है. इसका नाम विक्रांत है. बांस से बने इस मॉडल को चार तल्ले का बनाया गया है. इसके ऊपर तीन लड़ाकू विमानों के मॉडल भी तैयार किए गए हैं जो टेक ऑफ के लिए रेडी है. जहाज में रडार समेत कई दूसरी चीजों को भी बांस से ही तैयार किया गया है. इसे विक्रांत जहाज की तस्वीर देखकर तैयार किया गया है, ताकि मॉडल में उसके अलग-अलग हिस्सों को उसी तरह दिखाया जा सके.

विक्रांत मॉडल में भी रोशनी की व्यवस्था की गई है, जो इसे देखने में और आकर्षक बनाती है. इसका आकार टाइटैनिक मॉडल से करीब दोगुना है. इसे तैयार करने में करीब 10 दिनों का समय लगा है. कीमत 5 हजार रुपये रखी गई है. मेले में आने वाले लोग इस बड़े मॉडल को भी काफी पसंद कर रहे हैं और इसे सजावटी सामान के तौर पर खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

इन दोनों खूबसूरत जहाजों के मॉडल को समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी हेमंत कुमार मलिक ने तैयार किया है. हेमंत बांस कला के कारीगर हैं और पिछले 15 सालों से बांस से अलग-अलग तरह की चीजें बनाने का काम कर रहे हैं. वह बांस से कई तरह के सामान तैयार कर उसे बेचते भी हैं. इसके साथ ही वे लोगों को बांस से चीजें बनाने की कला की ट्रेनिंग भी देते हैं. टाइटैनिक और विक्रांत जैसे मॉडल तैयार करना भी उनके इसी हुनर का हिस्सा है.

अगर आप भी बांस से बने टाइटैनिक या विक्रांत के मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए 29 सितंबर तक पटना के ज्ञान भवन में लगे सरस मेला में स्टॉल नंबर 43 पर पहुंच सकते हैं. मेले के बाद भी हेमंत कुमार को फोन के जरिए इन मॉडलों का ऑर्डर दिया जा सकता है. इसके लिए मोबाइल नंबर 7352118228 पर संपर्क किया जा सकता है. ऑर्डर मिलने के बाद कुरियर के माध्यम से इसकी डिलीवरी की जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link