ट्रंप के किस चुटकुले पर जिनपिंग ने लगाया ठहाका? आमतौर पर मुस्कुराते तक नहीं
Last Updated:
Xi Jinping Laughter Video: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को आपने तमाम दौरों पर देखा होगा. आमतौर पर वे काफी गंभीर दिखाई देते हैं लेकिन जब उन्हें व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ देखा गया, तो समय ऐसा भी आया, जब जिनपिंग अपनी हंसी रोक नहीं पाए और वे ठहाका लगाकर हंसते दिखे. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस बात पर उनकी हंसी छूट गई?
ट्रंप के किस चुटकुले पर हंस पड़े जिनपिंग.
Xi Jinping-Trump Laughter Video: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को आमतौर पर बेहद गंभीर और संयमित अंदाज में देखा जाता है. खासतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके चेहरे पर मुस्कान भी कम ही नजर आती है, लेकिन व्हाइट हाउस में एक ऐसा पल आया, जब शी जिनपिंग खुद को हंसने से रोक नहीं पाए. इसकी वजह न कोई बड़ा समझौता था और न ही कोई औपचारिक समारोह बल्कि यह पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक मजाक से जुड़ा था.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जब जिनपिंग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति पद से जुड़े चित्रों की एक खास जगह के सामने ट्रंप ने शी जिनपिंग को रोक लिया. वहां दो चित्रों के बीच एक तस्वीर ऐसी थी, जिसे ट्रंप ने मजाक का विषय बना दिया. ट्रंप ने तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा- ‘ट्रंप… ट्रंप… और ये बीच वाला ऑटोपेन है.’ इसके बाद उन्होंने रुककर कहा कि यह बाइडन हैं.
Xi Jinping, el hombre que casi nunca se ríe en público, acaba de partirse de risa en la Casa Blanca.
No fue por un tratado. No fue por pandas. Fue porque Trump lo paró frente al Presidential Walk of Fame, señaló el hueco entre sus dos retratos y soltó, como quien presenta un…