Last Updated:
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग के बीच मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रणवीर बप्पा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लेते और पंडाल में मौजूद फैंस का अभिवादन करते दिखे. खास बात है कि रणवीर सिंह ‘प्रलय’ में न सिर्फ हीरो हैं बल्कि वह इस मूवी से बतौर प्रोड्यूसर भी कदम रख रहे हैं.
लालबागचा के दरबार में रणवीर सिंह ने टेका माथा.(फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने गुरुवार रात मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाई. बप्पा के दर्शन करने पहुंचे रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने लालबाग के राजा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और अपनी आने वाली बड़ी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की. बप्पा के दरबार में रणवीर का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
इस खास मौके पर रणवीर सिंह पारंपरिक लुक में नजर आए. सफेद कुर्ता-पायजामा में उनका सादगी भरा लुक देखते ही बन रहा था. सोशल मीडिया पर उनके दर्शन के कई वीडियो सामने आते ही वायरल हो गए और फैंस का ध्यान खींचने लगे. वायरल क्लिप्स में रणवीर पंडाल की भीड़ के बीच से गुजरते हुए आसपास मौजूद फैंस का मुस्कुराकर अभिवादन करते और उनसे बातचीत करते दिखे.
View this post on Instagram