‘दो घंटे पहले ही हाथ मिलाया था’, मुश्ताक खान की आखिरी मुलाकात याद कर छलके राजपाल यादव के आंसू, देखें VIDEO

‘दो घंटे पहले ही हाथ मिलाया था’, मुश्ताक खान की आखिरी मुलाकात याद कर छलके राजपाल यादव के आंसू, देखें VIDEO


Last Updated:

दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान के निधन ने बॉलीवुड को गहरे सदमे में डाल दिया है. 56 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सबसे भावुक करने वाली बात ये है कि निधन से कुछ घंटे पहले ही राजपाल यादव ने उनसे मुलाकात की थी. दोनों के बीच बातचीत भी हुई थी और मुश्ताक उनकी बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. अब राजपाल इस आखिरी मुलाकात को याद कर भावुक हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुश्ताक खान के साथ आखिरी मुलाकात को राजपाल यादव ने याद किया.

नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है. सिर्फ 56 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए. 24 सिंतबर को शाम लगभग 7:00 बजे मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी निधन का कारण कैंसर की बीमारी कही. बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे. मुश्ताक खान के निधन से राजपाल यादव बहुत भावुक हैं. मुश्ताक खान के निधन से कुछ घंटे पहले राजपाल यादव ने उनसे मुलाकात की थी.

राजपाल यादव ने मुश्ताक खान के निधन का खबर सुनने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस दर्द को बयां किया. उन्होंने बताया कि मुश्ताक से उन्होंने बात की, जिसपर वो रिएक्ट भी कर रहे थे. इसलिए दिल मानने को तैयार नहीं कि अब वो नहीं रहे.

राजपाल यादव-मुश्ताक खान का आखिरी वीडियो

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में मुश्ताक अस्पताल के बेड पर लेटे दिखाई दे रहे थे और राजपाल का हाथ पकड़ा. राजपाल उनसे कह रहे हैं कि हार्ट और लंग्स सब ठीक है. पॉवर बहुत मजबूत है आपकी. आप जल्द ठीक हो जाएंगे.

View this post on Instagram





Source link