शाही अंदाज में बना है दिल्ली का यशोभूमि, खूबसूरती देखकर जाएंगे चौक, यहां का लौकी हलवा देश-विदेश तक है मशहूर

शाही अंदाज में बना है दिल्ली का यशोभूमि, खूबसूरती देखकर जाएंगे चौक, यहां का लौकी हलवा देश-विदेश तक है मशहूर


होमफोटोDelhi

शाही अंदाज में है दिल्ली का यशोभूमि, यहां का लौकी हलवा है बहुत है बहुत मशहूर

Last Updated:

Dwarka Yashobhoomi Restaurant: यशोभूमि अब द्वारका की आन बान और शान बन चुका है. यह करीब 221 एकड़ में फैला है. यह बाहर से देखने में जितना खूबसूरत है, अंदर से भी उतना ही लग्जरी है. अभी तक आपने यशोभूमि के कन्वेंशन हॉल और एग्जिबिशन सेंटर ही देखे होंगे, लेकिन इसके ऊपर बने हुए रेस्टोरेंट आप कभी नहीं गए होंगे तो आपको बता दें कि यशोभूमि में दो बड़े रेस्टोरेंट हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

द्वारका में द्वारका एक्सप्रेसवे से निकलते हुए बाहर से तो अपने द्वारका सेक्टर 25 में स्थित यशोभूमि को बहुत बार देखा होगा, लेकिन अंदर की अनदेखी फोटो आज हम आपको दिखाते हैं. जो कि बेहद खूबसूरत है. यशोभूमि में सिर्फ एग्जिबिशन या इवेंट ही नहीं होते, बल्कि भारत सरकार के बनाए हुए इस कन्वेंशन सेंटर के अंदर रेस्टोरेंट भी हैं, जिसमें लोग खाना खाने के लिए जाते हैं. यह बहुत ही शांत जगह है और किसी लग्जरी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. यहां के अंदर बने हुए रेस्टोरेंट, यही वजह है कि यहां पर लोग आते हैं.

यशोभूमि के अंदर जो रेस्टोरेंट हैं, उसका नाम जूही रेस्टोरेंट है. यहां पर आपको हर तरह का खाना मिल जाएगा और खास बात यह है कि यहां पर रेस्टोरेंट के बाहर भी बैठने की इतनी शानदार व्यवस्था कर रखी गई है. यहां बाहर बैठकर भी आपको एक लग्जरी फीलिंग आएगी और आपको लगेगा कि जैसे आप किसी फाइव स्टार होटल के अंदर है. यहां के वॉशरूम भी काफी बड़े और खूबसूरत है. यही नहीं, यह जगह द्वारका एक्सप्रेसवे के ठीक सामने होने की वजह से इसके बाहर का जो लुक है वह भी बहुत खूबसूरत है.

जूही रेस्टोरेंट का सबसे ज्यादा मशहूर लौकी का हलवा है. अगर आपने एक बार यहां पर बनने वाला लौकी का हलवा खा लिया तो आप इसके दीवाने हो जाएंगे. क्योंकि जूही रेस्टोरेंट अपने लौकी के हलवे के लिए ही काफी मशहूर है. ऐसा स्वाद आपको पूरे दिल्ली में कहीं नहीं मिलेगा. इस हलवे को पूरी तरह से दूध, चीनी और खोया से बनाया जाता है, जिस वजह से यह खाने में गाजर के हलवे जैसा लगता है, लेकिन होता है लौकी का सेहतमंद और पौष्टिक हलवा. जिसे खाने के लिए देश-विदेश तक के मेहमान यहां पर जरूर आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे खास बात यह है कि यशोभूमि द्वारका में नीचे जितने भी हॉल बने हुए हैं, वह एग्जिबिशन हॉल है. यानी जितने भी प्रदर्शनी आप देखेंगे, वह नीचे के हॉल में ही लगती है, जबकि ऊपर रेस्टोरेंट हैं और लग्जरी बैठने के कमरे और हॉल बनाए गए हैं. जहां पर विदेशी पर्यटकों को खास ट्रीटमेंट दिया जाता है. यह जो रास्ता आप देख रहे हैं. इसी से लोग ऊपर जाते हैं. ऊपर जाने के भी कई रास्ते बनाए गए हैं. इसके अलावा यहां पर लिफ्ट भी है, सीढ़ियां भी है. और एक्सीलेटर भी है, जिसका इस्तेमाल लोग फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए करते हैं.

यशोभूमि के अंदर का नजारा ही बेहद खूबसूरत है. क्योंकि चारों ओर आपको खूबसूरत लाइट नजर आएगी. सोफे नज़र आएंगे. लग्जरी लिफ्ट नजर आएगी और यहां की जो छत है उस पर भी आपको अलग-अलग तरह के डिजाइन नजर आएंगे. यानी कुल मिलाकर यशोभूमि के अंदर और बाहर दोनों तरह का नजारा बेहद खूबसूरत है. यही वजह है कि विदेशी पर्यटकों को यह जगह काफी लुभाती है. जब भी बड़ी कॉन्फ्रेंस होती है तो भारत मंडपम के बाद यह यशोभूमि में ही आयोजित की जाती है जिसमें देश-विदेश तक से एक्जीबिटर्स आते हैं.

पूरा यशोभूमि कांच का बना हुआ है. यानि चारों ओर आपको कांच ही कांच नजर आएंगे. यह जो फोटो आप देख रहे हैं यह इसके फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर से ली गई है. नीचे के हॉल हैं, जबकि ऊपर रेस्टोरेंट और लग्जरी बैठने की जगह बनाई गई है. यशोभूमि दिल्ली द्वारका का विकास का एक ऐसा केंद्र बन गया कि जब से यह द्वारका में बनकर तैयार हुआ है, तब से लगातार द्वारका का विकास हो रहा है. इस इलाके में जाते ही आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप दिल्ली के द्वारका में है बल्कि आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी दूसरी हाईटेक जगह पर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link