Nawada News: भीम आर्मी नेता के भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Nawada News: भीम आर्मी नेता के भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार


Last Updated:

Nawada News: बिहार के नवादा में भीम आर्मी नेता के भाई पर जानलेवा हमला किया गया. हिसुआ के डीडीएम कॉलेज के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल का इलाज पहले हिसुआ के सरकारी अस्पताल में कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

Zoom

हिसुआ में युवक पर जानलेवा हमला.

नवादाः बिहार के नवादा से दहलाने वाली वारदात सामने आई. यहां के हिसुआ में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी के छोटे भाई पर जानलेवा हमला किया गया. डीडीएम कॉलेज के पास बदमाशों ने शैलेन्द्र कुमार को घेरकर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.

घायल शैलेन्द्र कुमार के मुताबिक, वह घर से निकलकर पास के ही एक परिचित के घर जा रहे थे. इसी दौरान डीडीएम कॉलेज के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. शैलेन्द्र का आरोप है कि तीन बाइक पर सवार करीब 9 युवक वहां पहुंचे थे. सभी ने अपना चेहरा ढक रखा था. हमलावरों ने चाकू और अन्य धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के दौरान शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल हिसुआ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया.

सीसीटीवी खंगाले जा रहे
सदर एसडीपीओ-2 सुरेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है. फिलहाल पुलिस हमले की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है.



Source link