नई नई शादी के बाद हिमाचल में घूमने आए थे पति-पत्नी, खज्जियार में होटल में हुआ बवाल, गुस्साए युवक ने दहेज में मिली क्रेटा कार फूंक डाली

नई नई शादी के बाद हिमाचल में घूमने आए थे पति-पत्नी, खज्जियार में होटल में हुआ बवाल, गुस्साए युवक ने दहेज में मिली क्रेटा कार फूंक डाली


Last Updated:

Chamba Tourist Car Fire: हिमाचल प्रदेश के चंबा में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने अपनी क्रेटा कार में आग लगा दी. लुधियाना का कपल खज्जियार घूमने आया था और होटल में रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. फिर गुस्से में पति ने क्रेटा कार को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बताया जा रहा है कि दहेज में मिली कार को लेकर नवविवाहित दंपति के बीच विवाद हुआ था.

चंबा. पंजाब का कपल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खज्जियार घूमने आया था. रात को पति पत्नी होटल में रुके हुए थे, लेकिन दौरान पति और पत्नी में विवाद हो गया. विवाद आगे बढ़ने के बाद गुस्साए पति ने अपनी ही क्रेटा गाड़ी में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि दोनों की हाल ही में शादी हुई थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना से पति पत्नी के अलावा, उनके रिश्तेदारों का ग्रूप खज्जियार घुमने आया था. इस दौरान वह होटल में रुके हुए थे. मंगलवार देर रात को कपल में विवाद हुआ और गुस्से में पति ने निजी होटल की पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार आग लगा दी.

बताया जा रहा है कि दहेज में मिली कार को लेकर नवविवाहित दंपति के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी व अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि आग लगाने की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. अहम बात है कि पार्किंग में घटना के दौरान कोई दूसरी गाड़ी नहीं खड़ी थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.



Source link