झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कारोबारी संजय डालमिया से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कारोबारी संजय डालमिया से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी


होमताजा खबरझारखंडरांची

झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कारोबारी संजय डालमिया से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

Last Updated:

Zoom

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन पर सम्राट सरकार ने बड़ी घोषणा की है.

रांची: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (JSCB) में कथित बड़े वित्तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की रांची टीम ने झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन शुरू किया है. यह कार्रवाई PMLA की धारा 17 के तहत की जा रही है. मामला JSCB की सरायकेला ब्रांच में कथित बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी से जुड़ा है.

जांच में कारोबारी संजय कुमार डालमिया का नाम सामने आया है. उन पर बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

ED की टीम छापेमारी के दौरान दस्तावेज और दूसरे अहम सबूतों की जांच कर रही है. जरूरत पड़ने पर इन्हें जब्त भी किया जा रहा है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित धोखाधड़ी से जुड़ी रकम का इस्तेमाल और लेन-देन किस तरह हुआ.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link