pitru paksha 2026 kale til daan importance and Pitru Dosh shani rahu ketu dosh upay | पितृ पक्ष में काले तिल का दान क्यों है अनिवार्य, शनि संग राहु-के

pitru paksha 2026 kale til daan importance and Pitru Dosh shani rahu ketu dosh upay | पितृ पक्ष में काले तिल का दान क्यों है अनिवार्य, शनि संग राहु-के


होमफोटोधर्म

पितृ पक्ष में काले तिल का दान क्यों होता है अनिवार्य? जानें क्या है मान्यता

Last Updated:

Pitru Paksha 2026 Kale Til Daan: पितृ पक्ष में काले तिल का दान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इससे न केवल पितरों को शांति मिलती है, बल्कि शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों के दोष भी शांत होते हैं. श्राद्ध कर्म में तिल का प्रयोग सदियों से चला आ रहा है और इसे अनिवार्य माना जाता है. आइए जानते हैं पितृ पक्ष में तिल दान से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और इसके लाभ.

Pitru Paksha 2026 Kale Til Daan: 27 सितंबर दिन रविवार से पितृपक्ष की शुरुआत होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन समापन होगा. पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान का विशेष महत्व होता है. इस पूरे कर्मकांड में एक चीज सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, वह है काले तिल. मान्यता है कि काले तिल के बिना किया गया श्राद्ध, तर्पण या दान अधूरा है और पितरों तक नहीं पहुंचता. पितृ पक्ष को पूर्वजों को याद कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. इन 15 दिनों में लोग अपने पितरों की तृप्ति के लिए जल, अन्न और वस्त्र का दान करते हैं लेकिन शास्त्रों के अनुसार अगर इन सभी क्रियाओं में काले तिल का उपयोग ना किया जाए तो पितृ अप्रसन्न हो जाते हैं. आइए जानते हैं पितृ पक्ष में काले तिल का दान क्यों होता है अनिवार्य…

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, काले तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के पसीने से हुई है, इसलिए यह अत्यंत पवित्र है और इसके प्रयोग से पितर शीघ्र तृप्त होते हैं. किसी भी पूजा-पाठ की तरह ही पितृ पक्ष के कर्मों में भी इसका उपयोग शुभ और अनिवार्य माना जाता है.

ज्योतिषीय दृष्टि से काले तिल का सीधा संबंध शनि और राहु-केतु जैसे छाया ग्रहों से है. श्राद्ध के दौरान काले तिल का दान करने से कुंडली में मौजूद पितृ दोष और शनि दोष शांत होते ही हैं. साथ दान व तर्पण करने से शनि की साढ़े साती और ढैया के अशुभ प्रभाव में कमी आती है. यह जीवन में आ रही बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि लाता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

काले तिल में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की शक्ति होती है, यह वातावरण को शुद्ध करता है. इसलिए पितृ पक्ष में इसका उपयोग करने से श्राद्ध स्थल पवित्र होता है और बुरी शक्तियां दूर रहती हैं. पितृपक्ष में काला तिल तर्पण जल में मिलाकर अर्पण करने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

सबसे बड़ी मान्यता यह है कि बिना तिल के अर्पण किया गया जल और भोजन दुष्ट आत्माएं ग्रहण कर लेती हैं, जबकि काले तिल के साथ किया गया तर्पण सीधे पितरों तक पहुंचता है. इससे उनकी आत्मा को तृप्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

शास्त्रों में कहा गया है कि पितृ पक्ष में आप चाहे किसी भी चीज का दान करें, उसके साथ काले तिल जरूर दान करना चाहिए. तर्पण के जल में काले तिल डालना और जरूरतमंद को काले तिल का दान करना, पूर्वजों के आशीर्वाद को पाने का सबसे सरल उपाय है.

अगर आप पितृ पक्ष में श्राद्ध करते समय काले तिल का दान करना भूल जाते हैं, तो यह बड़ी भूल मानी जाती है. इसके बिना ना तो आपका दान स्वीकार होता है और ना ही पितर तृप्त होते हैं. इसलिए पितृ पक्ष में इस नियम का पालन जरूर करना चाहिए.



Source link