‘हे हैंडसम’, ‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर देख गदगद हुईं आलिया भट्ट, रोमांटिक अंदाज में की रणबीर कपूर की तारीफ

‘हे हैंडसम’, ‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर देख गदगद हुईं आलिया भट्ट, रोमांटिक अंदाज में की रणबीर कपूर की तारीफ


Last Updated:

संजय लीला भंसाली की मेगा-बजट फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. कार में बैठे, टी-शर्ट पर गोली के निशान और खून के धब्बों के साथ रणबीर का रफ एंड टफ अवतार सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. पति का यह दमदार लुक देखकर आलिया भट्ट खुद को रोक नहीं पाईं और पोस्टर शेयर करते हुए उन पर प्यार लुटाया. यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘लव एंड वॉर’ के पोस्टर में दमदार लुक में दिखे रणबीर कपूर. (फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक गुरुवार को सामने आ गया है. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें रणबीर का एक बेहद दमदार और नया अवतार देखने को मिल रहा है. पति का यह धमाकेदार लुक देखते ही फिल्म में उनकी को-स्टार आलिया भट्ट खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक अंदाज में रणबीर की तारीफ कर फैंस का ध्यान खींच लिया.

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हे हैंडसम.. ‘लव एंड वॉर’ सिनेमाघरों में, 21 जनवरी, 2027.’ इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले विक्की कौशल ने भी पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘प्यार, जंग और इनके बीच की हर चीज. संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’. मिलते हैं 21.01.2027 को.’

View this post on Instagram





Source link