SSC CGL 2026 Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने बड़ी भर्ती की जानकारी जारी की है.संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कुल 10,731 अस्थायी रिक्तियां सामने आई हैं. इन पदों में कर सहायक, लेखा परीक्षक, आयकर निरीक्षक, सहायक अनुभाग अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं.आयोग ने 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ोंnके आधार पर विभागवार और पदवार संभावित रिक्तियों का विवरण जारी किया है.
SSC CGL 2026: कुल 10,731 पदों पर भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, SSC CGL 2026 के तहत केंद्रीय मंत्रालयों और विभिन्न विभागों में कुल 10,731 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है हालांकि आयोग ने यह भी साफ किया है कि ये आंकड़े संभावित रिक्तियों के हैं यानी आगे चलकर पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है और अंतिम रिक्तियों की संख्या अलग हो सकती है.जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 10,731 पदों में 4,412 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं वहीं 1,715 पद अनुसूचित जाति (SC),804 पद अनुसूचित जनजाति (ST),2,772 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)और 1,028 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)के लिए निर्धारित किए गए हैं.इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में स्नातक स्तर की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा.
केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के सबसे ज्यादा पद
SSC CGL 2026 की संभावित रिक्तियों में सबसे ज्यादा पद केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC)में केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के हैं. इस पद के लिए कुल 2,366 रिक्तियां प्रस्तावित की गई हैं.इसके बाद कर सहायक के पदों की संख्या भी काफी अधिक है. उपलब्ध विवरण के मुताबिक कर सहायक के कुल 1,400 पद हैं इनमें केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में कर सहायक के 841 पद शामिल हैं.वहीं केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के 668 पद प्रस्तावित हैं.आयकर निरीक्षक के 595 पद हैं.
लेखा और ऑडिट से जुड़े पद भी शामिल
SSC CGL 2026 के तहत नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में पद प्रस्तावित किए गए हैं.इसमें राज्य संवर्ग के सहायक लेखा अधिकारी के 504 पद और राज्य संवर्ग के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 504 पद शामिल हैं.इसके अलावा केंद्रीय संवर्ग के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 513 पद निर्धारित किए गए हैं.इस तरह भर्ती में प्रशासन, टैक्स, अकाउंट्स और ऑडिट से जुड़े अलग-अलग पदों पर अवसर उपलब्ध होंगे.
यूपी में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 21 पद
उत्तर प्रदेश से जुड़े पदों की बात करें तो उपलब्ध विवरण में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 21 पद और सहायक लेखा अधिकारी के 40 पद दर्शाए गए हैं.सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के लिए हिंदी क्षेत्र के तहत 21 पद बताए गए हैं.वहीं सहायक लेखा अधिकारी के लिए हिंदी माध्यम के 40 पद निर्धारित किए गए हैं.इससे उत्तर प्रदेश और हिंदी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए भी इन पदों को लेकर जानकारी महत्वपूर्ण हो जाती है हालांकि उम्मीदवारों को पद और क्षेत्र से संबंधित अंतिम स्थिति के लिए आयोग की ओर से जारी विस्तृत जानकारी को ही आधार बनाना होगा.
रिक्तियों का आंकड़ा SSC तैयार नहीं करता
SSC ने राज्यवार और क्षेत्रवार रिक्तियों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है. आयोग के मुताबिक राज्यवार और क्षेत्रवार रिक्तियों का संकलन SSC के स्तर पर नहीं किया जाता है इसलिए अगर किसी अभ्यर्थी को किसी खास राज्य या क्षेत्र में उपलब्ध पदों की जानकारी चाहिए तो उसे इसके लिए संबंधित उपयोगकर्ता विभागों से संपर्क करना होगा यानी SSC की ओर से जारी कुल संभावित रिक्तियों और किसी खास राज्य में उपलब्ध पदों के आंकड़ों को एक ही तरह से नहीं देखा जाना चाहिए.
24 सितंबर तक जारी आंकड़े हैं संभावित
SSC CGL 2026 की यह रिक्तियां 24 सितंबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जारी की गई हैं.आयोग ने इन्हें संभावित रिक्तियां बताया है. इसका मतलब यह है कि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने के दौरान पदों की संख्या में बदलाव संभव है और अंतिम रिक्तियों का आंकड़ा मौजूदा संख्या से अलग हो सकता है इसलिए SSC CGL की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे भर्ती से जुड़ी आगे की आधिकारिक जानकारी पर नजर बनाए रखें और रिक्तियों को लेकर अंतिम आंकड़े आने पर उसी के अनुसार अपनी जानकारी अपडेट करें.
किन पदों पर कितनी संभावित रिक्तियां?
SSC CGL 2026 के जारी विवरण में प्रमुख पदों की संभावित रिक्तियां इस तरह हैं:
केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक: 2,366 पद
कर सहायक: 1,400 पद
केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी: 668 पद
आयकर निरीक्षक: 595 पद
CBIC में कर सहायक: 841 पद
CAG में राज्य संवर्ग के सहायक लेखा अधिकारी: 504 पद
CAG में राज्य संवर्ग के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी: 504 पद
केंद्रीय संवर्ग के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी: 513 पद
इनके अलावा भी SSC CGL 2026 के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में विभिन्न पद शामिल हैं.
कुल 10,731 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव
कुल मिलाकर SSC CGL 2026 के तहत केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 10,731 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं.इनमें अनारक्षित, SC, ST, OBC और EWS वर्ग के लिए अलग-अलग संभावित रिक्तियां शामिल हैं हालांकि ये अंतिम रिक्तियां नहीं हैं. SSC ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा आंकड़े संभावित हैं और अंतिम रिक्तियों की संख्या अलग हो सकती है.