फ्लॉप से डेब्यू, काम से ज्यादा अफेयर के थे चर्चे, अब 4 हजार करोड़ की फिल्म से दांव खेलेगा ये सुपरस्टार

फ्लॉप से डेब्यू, काम से ज्यादा अफेयर के थे चर्चे, अब 4 हजार करोड़ की फिल्म से दांव खेलेगा ये सुपरस्टार


Last Updated:

बॉलीवुड में रणबीर कपूर ने जब एंट्री ली तो, लोगों को उनसे विरासत को आगे बढ़ाने की काफी उम्मीदें थीं. लेकिन जब साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया तो लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया. लेकिन इसके बाद रणबीर के हिट और फ्लॉप का सिलसिला चलता रहा. देखते ही देखते वह हिट की गारंटी बन गए. लेकिन करियर की शुरुआत में वह अपने काम से ज्यादा वह अफेयर को लेकर चर्चा में रहे. अब जल्द ही वह भारी भरकम बजट में बनी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म’सांवरिया’ से डेब्यू किया था. इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने डेब्यू किया. फिल्म में दोनों की जोड़ी नजर आई, लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई. इस फिल्म के बाद रणबीर लगातार काम करते रहे. साथ ही अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियो में छाए रहे. आज वह जिस फिल्म में होते हैं, फिल्में हिट हो जाती हैं. अब जल्द ही वह नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म में नजर आने वाले हैं.

अपने करियर की शुरुआत में रणबीर ने ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘वेक अप सिड’, ‘राजनीति’, ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी!’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई. लेकिन संजय दत्त की बायोपिक संजू और एनिमल जैसी फिल्मों ने रणबीर को बॉलीवुड का रॉकस्टार बना दिया. अपने करियर के शुरुआती दौर से ही वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ उनकी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे. आलिया से शादी के बाद उनके अफेयर की खबरें भी बंद हो गई.

रणबीर कपूर का नाम सबसे पहले जिस एक्ट्रेस के साथ गंभीरता से जुड़ा वो है, दीपिका पादुकोण. रणबीर और दीपिका के किस्से आज भी बॉलीवुड गलियारों में सुने जाते हैं. दोनों की मुलाकात और नजदीकियों की खबरें ‘बचना ऐ हसीनों’ के दौरान सामने आई थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रणबीर ने 2008 में एक इंटरव्यू में भी दीपिका के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. दोनों का रिश्ता करीब एक साल चला, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. अलग होने के बाद दीपिका पादुकोण इस रिश्ते से निकल ही नहीं पा रही थी. ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने फिल्म तामाशा में काम किया था.

इस रिश्ते का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला पहलू उनका ब्रेकअप था. दीपिका ने उस दौर में बिना सीधे नाम लिए रणबीर पर बेवफाई के आरोप लगाए थे. बाद में रणबीर ने 2011 में एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने रिश्ते में धोखा दिया था और इसे अपनी अपरिपक्वता और अनुभव की कमी से जोड़ा था.

उन्होंने यह भी कहा था कि रिश्ते में भरोसा और सम्मान बेहद जरूरी होते हैं. हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच कड़वाहट कम हुई. ब्रेकअप के बाद रणबीर और दीपिका ने ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. 2015 में दीपिका ने भी कहा था कि मीडिया की अटकलें उनके और रणबीर के रिश्ते को पूरी तरह बयां नहीं कर सकतीं.

दीपिका के अलावा रणबीर कपूर का नाम कैटरीना कैफ, नरगिस फाखरी, माहिरा खान और प्रियंका समेत कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा था. कैटरीना कैफ के साथ उन्होंने फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में काम किया था. इस दौरान रणबीर और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें खूब आम हुई थीं. प्रियंका के साथ फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ में साथ काम किया था. फिल्म रॉकस्टार में नरगिस फाखरी के साथ. लेकिन जितने चर्चे उनके दीपिका के साथ हुए ऐसी किसी दूसरी एक्ट्रेस संग नहीं हुए.

बता दें कि रणबीर की जिंदगी में इसके बाद आलिया भट्ट की एंट्री हुई. दोनों ने 2022 में शादी कर ली. ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करने के दौरान शुरू हुआ उनका रिश्ता शादी तक पहुंचा. अब दोनों अपनी फैमिली लाइफ के साथ-साथ फिल्मों में भी एक्टिव हैं. काम की बात करें तो रणबीर जल्द ही अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link