Pitru Paksha: आखिर कैसे शुरू हुई श्राद्ध और पिंडदान की परंपरा? महाभारत से जुड़ी है ये कहानी, जानें जरूरी नियम

Pitru Paksha: आखिर कैसे शुरू हुई श्राद्ध और पिंडदान की परंपरा? महाभारत से जुड़ी है ये कहानी, जानें जरूरी नियम


होमताजा खबरधर्म

आखिर कैसे शुरू हुई श्राद्ध और पिंडदान की परंपरा? महाभारत से जुड़ी है ये कहानी

Last Updated:

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध और पितृ पक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा से जुड़ी परंपरा माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं और महाभारत से जुड़ी कथाओं में श्राद्ध की शुरुआत और पितरों के तर्पण का उल्लेख मिलता है. पिंडदान को भी इस परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. इस स्टोरी में जानेंगे कि सबसे पहले किसने श्राद्ध किया था और पिंडदान के दौरान किन सामान्य गलतियों से बचने की मान्यता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

करौली. पितृपक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का महत्वपूर्ण समय माना जाता है. इन दिनों लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्राद्ध की परंपरा की शुरुआत कैसे हुई और सबसे पहले किसने श्राद्ध किया था.

करौली के आध्यात्मिक गुरु पं हरिमोहन शर्मा बताते हैं कि धार्मिक ग्रंथ महाभारत के अनुशासन पर्व में श्राद्ध से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं. इसमें भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को श्राद्ध की विधि और इसके महत्व के बारे में बताया था. इसी प्रसंग में श्राद्ध की परंपरा शुरू होने की कथा भी मिलती है.

महर्षि निमि से शुरू हुई श्राद्ध की परंपरा
महाभारत में वर्णित कथा के अनुसार, सबसे पहले महर्षि निमि को अत्रि मुनि ने श्राद्ध का उपदेश दिया था. इसके बाद महर्षि निमि ने श्राद्ध करना शुरू किया. धीरे-धीरे दूसरे ऋषि-मुनि भी इस परंपरा से जुड़े और बाद में समाज के अन्य लोग भी अपने पितरों के लिए अन्न और जल अर्पित करने लगे. मान्यता के अनुसार, लगातार श्राद्ध का भोजन ग्रहण करने के कारण देवताओं और पितरों को अजीर्ण की समस्या हो गई. इसके बाद वे ब्रह्माजी के पास पहुंचे और अपनी परेशानी बताई.

अग्निदेव ने बताया समाधान
कथा के अनुसार, ब्रह्माजी ने देवताओं और पितरों को अग्निदेव की शरण में जाने को कहा. अग्निदेव ने कहा कि अब से श्राद्ध में उन्हें भी भोजन का भाग दिया जाएगा. अग्नि के साथ रहने से देवताओं और पितरों की परेशानी दूर होगी.इसी धार्मिक मान्यता के कारण श्राद्ध कर्म में अग्नि को भी भाग देने की परंपरा बताई जाती है.

पिता, दादा और परदादा को दिया जाता है पिंड :
महाभारत में श्राद्ध के दौरान पिंडदान की भी चर्चा मिलती है. इसके अनुसार सबसे पहले पिता, फिर दादा और उसके बाद परदादा के निमित्त पिंड अर्पित करने की बात कही गई है.धार्मिक मान्यता के अनुसार पिंडदान करते समय श्रद्धा और एकाग्रता का विशेष महत्व माना गया है. तर्पण में पितरों के नाम का स्पष्ट उच्चारण करने की बात भी कही गई है.

पितरों को जल देने की परंपरा 
श्राद्ध और तर्पण में जल का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता के अनुसार सबसे पहले अपने कुल के पितरों को जल अर्पित करना चाहिए. इसके बाद मित्रों और संबंधियों आदि के लिए जलांजलि देने की परंपरा बताई गई है. नदी, तीर्थ या जलाशय के किनारे पिंडदान और तर्पण करने की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है.

अमावस्या को श्राद्ध का विशेष महत्व
महाभारत में अमावस्या के दिन श्राद्ध करने का भी उल्लेख मिलता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध करना विशेष फलदायी माना जाता है. इसी वजह से पितृपक्ष की अमावस्या को भी पितरों के निमित्त किए जाने वाले कर्मों में महत्वपूर्ण माना जाता है.

तीन पिंडों से जुड़ी है खास मान्यता
महाभारत में तीन पिंडों से जुड़ी एक विशेष परंपरा का उल्लेख मिलता है. कथा के अनुसार इनमें से एक पिंड जल में, दूसरा पत्नी को और तीसरा अग्नि में अर्पित करने की बात कही गई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार जल में अर्पित किया गया पिंड चंद्रमा के माध्यम से देवताओं और पितरों को तृप्त करता है. दूसरा पिंड पत्नी द्वारा ग्रहण करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होने की मान्यता है, जबकि तीसरा पिंड अग्नि को अर्पित किया जाता है.



Source link