Nainital Shopping | नैनीताल आए हैं तो 5 मिनट में बनवाइए अपने नाम का ऊन वाला ये रिस्ट बैंड, सिर्फ ₹50 में मिलेगी बचपन की यादें

Nainital Shopping | नैनीताल आए हैं तो 5 मिनट में बनवाइए अपने नाम का ऊन वाला ये रिस्ट बैंड, सिर्फ ₹50 में मिलेगी बचपन की यादें


Last Updated:

Best Things to Buy From Nainital: नैनीताल की माल रोड पर घूमते हुए अगर आप किसी खास व्यक्ति के लिए छोटा और यादगार तोहफा तलाश रहे हैं, तो यहां मिलने वाला एक खास हैंडमेड रिस्ट बैंड आपका ध्यान खींच सकता है. रंग-बिरंगे ऊन से हाथों से तैयार होने वाले इन बैंड पर अपनी पसंद का रंग, डिजाइन और नाम भी लिखवाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे तैयार होने में महज कुछ मिनट लगते हैं और कीमत भी 50 से 100 रुपये के आसपास है. बच्चों और युवाओं के बीच यह बैंड खासा पसंद किया जा रहा है और कई पर्यटक इसे नैनीताल की याद के तौर पर अपने साथ ले जाते हैं.

उत्तराखंड के नैनीताल की माल रोड पर घूमने आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक खूबसूरती के साथ कई अनोखे अनुभव भी मिलते हैं. इन्हीं में से एक है हाथ से तैयार किया जाने वाला ऊन का रंग-बिरंगा रिस्ट बैंड. स्थानीय निवासियों द्वारा तैयार किए जा रहे ये बैंड पर्यटकों, खासकर बच्चों और युवाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं.

इस रिस्ट बैंड की सबसे खास बात यह है कि इसे अपनी पसंद के रंग और डिजाइन में बनवाया जा सकता है. पर्यटक इसमें अपना नाम, दोस्तों या परिवार के किसी सदस्य का नाम भी लिखवा सकते हैं. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह बैंड आपकी नैनीताल की ट्रिप को और भी यादगार बना देगा. साथ ही ये आपके फैमिली मेंबर्स और चाहने वालों के लिए एक खूबसूरत तोहफा बन जाता है.

अगर आप सोच रहे हैं कि हाथ से ऊन का रिस्ट बैंड तैयार होने में काफी समय लगेगा, तो ऐसा नहीं है. बैंड बनाने वाले कारीगर चंद प्रकाश के अनुसार करीब 5 मिनट में रिस्ट बैंड तैयार कर दिया जाता है. पर्यटक अपनी पसंद का रंग और नाम बताते हैं और उसी के अनुसार बैंड तैयार किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह रिस्ट बैंड ज्यादा महंगा भी नहीं है. चंद प्रकाश के मुताबिक रिस्ट बैंड की कीमत करीब ₹50 से ₹100 तक है. यानी कम बजट में पर्यटक अपने लिए या किसी खास व्यक्ति के लिए नैनीताल की याद के तौर पर एक खूबसूरत हैंडमेड बैंड खरीद सकते हैं.

चंद प्रकाश बताते हैं कि वह पिछले करीब 7 वर्षों से हाथ से रिस्ट बैंड बनाने का काम कर रहे हैं. मूल रूप से सल्ट, अल्मोड़ा के रहने वाले चंद प्रकाश नैनीताल में पर्यटकों के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन के ऊन वाले रिस्ट बैंड तैयार करते हैं. उनके हाथों से तैयार ये बैंड अब पर्यटकों के बीच आकर्षण का हिस्सा बन चुके हैं.

यह रिस्ट बैंड किसी मशीन से तैयार नहीं होता, बल्कि इसे हाथ से ऊन को अलग-अलग रंगों और पैटर्न में पिरोकर बनाया जाता है. यही वजह है कि हर बैंड में कारीगर की मेहनत और रचनात्मकता दिखाई देती है. पर्यटक अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन और नाम चुनकर इसे और भी खास बना सकते हैं.

माल रोड पर रंग-बिरंगे ऊन के रिस्ट बैंड बच्चों और युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. अपने नाम या किसी खास दोस्त के नाम वाला बैंड लोग बनवाते हैं. कई लोग अपनी नैनीताल ट्रिप के दौरान याद के तौर पर हाथ में इस ऊन के रिस्ट बैंड को पहनकर और अपने साथ लेकर जाते हैं.

रंगीन ऊन से बने ये हैंडमेड रिस्ट बैंड कई लोगों को बचपन के दिनों की याद दिलाते हैं. साधारण से दिखने वाले ये बैंड अपनेपन और भावनाओं से जुड़े नजर आते हैं. यही वजह है कि नैनीताल आने वाले कई पर्यटकों के लिए यह सिर्फ एक बैंड नहीं, बल्कि पुराने समय की यादों से जुड़ा एक खास अनुभव भी बन जाता है.

नैनीताल से लौटते समय अगर आप किसी खास व्यक्ति के लिए छोटा और यादगार गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो यह ऊन का रिस्ट बैंड अच्छा विकल्प हो सकता है. अपने नाम के साथ दोस्त, भाई-बहन या किसी खास व्यक्ति का नाम लिखवाकर इसे व्यक्तिगत तोहफे का रूप दिया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link