कौन हैं चंद्रशेखर? 2014 के चुनाव में PM मोदी के लिए किया था कमाल, अब MP में मिली कमान

कौन हैं चंद्रशेखर? 2014 के चुनाव में PM मोदी के लिए किया था कमाल, अब MP में मिली कमान


Last Updated:

Who Is Chandrashekhar: संगठन महामंत्री के लिए मध्य प्रदेश का 8 महीने लंबा वनवास खत्म हो गया है. अब चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी दी गई है. उनके पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव मौजूद है. वह काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बेहतरीन कौशल दिखाया था. तब वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ा था.

Zoom

कौन हैं चंद्रशेखर?

Chandrashekhar MP BJP Organization General Secretary: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के लिए नए संगठन पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है. इसमें संघ से जुड़े कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. कई नेताओं को एक से ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी गई है. मध्य प्रदेश में चंद्रशेखर को बीजेपी के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है. दूसरी तरफ कर्मवीर को छत्तीसगढ़ महामंत्री की कमान सौंपी गई है.

मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन महामंत्री का पद पिछले 8 महीने से खाली थी. इससे पहले जनवरी 2026 में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी हुई थी. उसके बाद से किसी भी व्यक्ति की इस पद पर नियुक्ति नहीं हो पाई थी. अब जाकर चंद्रशेखर को इस पद पर मौका मिला है.

संघ के प्रचारक रह चुके हैं चंद्रशेखर
चंद्रशेखर के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव मौजूद है और संघ में प्रचारक के रूप में भी काम कर चुके हैं. वह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं और काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं. उनकी काबिलियत को देखते हुए ही उन्हें काशी क्षेत्र में साल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अहम भूमिका निभाई थी. तब उनके काम काफी तारीफ हुई थी.

तेलंगाना और राजस्थान में कर चुके हैं काम
चंद्रशेखर को साल 2017 में राजस्थान संगठन महामंत्री बनाया गया था और उन्होंने वहां 6 साल तक काम किया. साल 2023 में बीजेपी को राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिला था और सरकार बनी थी. फिर जनवरी 2024 में उन्हें तेलंगाना भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया था. अब उन्हें एक और जिम्मेदारी मिली है.

कौन हैं कर्मवीर
दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में संगठन महामंत्री का पद कर्मवीर को मिला है. वह स्वयंसेवक के रूप में 1993 से संघ में काम करना शुरू किया. इसके बाद वह तहसील प्रचारक और नगर प्रचारक रहे. वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी (आगरा), अलीगढ़ महानगर प्रचारक और मथुरा जिला के जिला प्रचारक रहे हैं. साल 2015 में वह मेरठ प्रांत (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के सह प्रांत प्रचारक बने. इसके बाद उन्होंने 2019 में वह ब्रज सह प्रांत प्रचारक के रूप में काम किया. फिर 2020 में वह यूपी के सह महामंत्री (संगठन) के रूप में काम किया. इसके बाद 2022 से वह झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में काम कर रहे हैं.



Source link