Last Updated:
NEET PG Result 2026 Out: एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in/ nbe.edu.in पर जारी कर दिए हैं. नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुए 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी रिजल्ट और कट-ऑफ चेक कर सकते हैं. नीट पीजी स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.
NEET PG Result 2026 Out: नीट पीजी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं
नई दिल्ली (NEET PG Result 2026 Out). देश भर के लाखों मेडिकल एस्पिरेंट्स के लिए राहत भरी खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नीट पीजी रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. इस साल कुल 2,65,960 अभ्यर्थियों ने नीट पीजी परीक्षा दी थी. नीट पीजी रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in/ nbe.edu.in पर चेक कर सकते हैं. नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को हुई थी. जयपुर के 2 केंद्रों पर तकनीकी खराबी के चलते 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा करवानी पड़ी थी.
नीट पीजी 2026 का रिजल्ट ऐसे करें चेक, 1 अक्टूबर से मिलेंगे स्कोरकार्ड
एनबीईएमएस ने नीट पीजी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है. स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर डालकर नीट पीजी रिजल्ट और अपनी रैंक आसानी से देख सकते हैं. नीट पीजी स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. यह स्कोरकार्ड अगले 6 महीनों तक डाउनलोड के लिए अवेलेबल रहेगा. इसके अलावा, राज्य कोटे (State Quota) की सीटों के लिए संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी अलग से कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे.
नीट पीजी कटऑफ 2026
एनबीईएमएस की तरफ से नीट पीजी रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही न्यूनतम क्वॉलिफाइंग कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं:
जनरल और ईडब्ल्यूएस: 720 में से 262 अंक
जनरल पीडब्ल्यूडी: 720 में से 244 अंक
एससी, एसटी और ओबीसीऔर इनके अंतर्गत आने वाले PwBD: 720 में से 226 अंक
यह कटऑफ विभिन्न स्पेशियलिटी कोर्सेस (जैसे एमडी, एमएस और डीएनबी) में दाखिले के लिए पात्रता तय करती है. सफल उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.