स्लिम और लंबा दिखना है? बॉडी टाइप के अनुसार चुनें कुर्ती, यहां देखें ये 5 स्टाइल

स्लिम और लंबा दिखना है? बॉडी टाइप के अनुसार चुनें कुर्ती, यहां देखें ये 5 स्टाइल


Last Updated:

Kurti Based on Body Type: चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज, त्योहार या फिर कोई फैमिली फंक्शन हो कुर्ती लगभग हर मौके पर पहनी जा सकती है. हालांकि कई बार ट्रेंड में चल रही कुर्ती हर किसी पर अच्छी नहीं लगती. इसकी वजह यह है कि हर महिला की बॉडी शेप अलग होती है और हर डिजाइन सभी पर एक जैसा खिलकर नहीं आता है.

सही कुर्ती न सिर्फ आपको स्टाइलिश दिखाती है बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाती है. ऐसे में कपड़े चुनते समय बॉडी टाइप का ध्यान रखना जरूरी है. सही कट, पैटर्न और फिटिंग वाली कुर्ती शरीर के अनुपात को संतुलित दिखाने में मदद करती है. वहीं गलत डिजाइन आपकी बॉडी के कुछ हिस्सों को जरूरत से ज्यादा उभार सकती है. अगर आप भी यह समझना चाहती हैं कि आपकी बॉडी शेप पर कौन-सी कुर्ती सबसे ज्यादा सूट करेगी, तो यहां 5 कुर्ती स्टाइल्स के बारे में जानिए.

पियर शेप बॉडी के लिए ए-लाइन कुर्ती- पियर शेप बॉडी में कूल्हे और जांघें चौड़ी होती हैं, जबकि ऊपरी हिस्सा थोड़ा पतला होता है. ऐसी बॉडी पर ए-लाइन कुर्ती काफी अच्छी लगती है. यह ऊपर से फिट होती है और नीचे की ओर हल्का फैलाव देती है, जिससे शरीर का संतुलन बेहतर दिखाई देता है. इसे स्ट्रेट या सिगरेट पैंट के साथ पहन सकते हैं.

एप्पल शेप बॉडी के लिए स्ट्रेट-कट कुर्ती- एप्पल शेप बॉडी में पेट के आसपास फैट ज्यादा दिखाई देता है. स्ट्रेट-कट कुर्ती शरीर को लंबा और संतुलित दिखाने में मदद करती है. वी-नेक, साइड स्लिट और वर्टिकल डिजाइन वाली कुर्तियां इस बॉडी टाइप पर अच्छी लगती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑवरग्लास फिगर के लिए अनारकली कुर्ती- ऑवरग्लास बॉडी में कमर साफ रूप से पतली और शरीर का ऊपरी व निचला हिस्सा संतुलित होता है. ऐसी बॉडी पर अनारकली, पेपलम या कमर पर फिटिंग वाली कुर्तियां बेहद आकर्षक लगती हैं. ये शरीर के नेचुरल कर्व्स को खूबसूरती से उभारती हैं.

रेक्टेंगल बॉडी के लिए शॉर्ट कुर्ती- रेक्टेंगल बॉडी में कंधे, कमर और कूल्हों की चौड़ाई लगभग समान होती है. शॉर्ट कुर्ती कमर को अधिक डिफाइंड दिखाने का भ्रम पैदा कर सकती है. बेहतर फिटिंग और हल्के स्ट्रक्चर वाली कुर्तियां इस बॉडी टाइप के लिए अच्छा विकल्प हैं.

इनवर्टेड ट्रायंगल बॉडी के लिए अंगरखा कुर्ती- इनवर्टेड ट्रायंगल बॉडी में कंधे चौड़े और निचला हिस्सा अपेक्षाकृत पतला होता है. अंगरखा स्टाइल कुर्ती कमर को उभारती है और नीचे की ओर हल्का फ्लेयर देती है, जिससे शरीर का अनुपात संतुलित दिखाई देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link