करोड़ों का क्लाउड पार्टिकल स्कैम: ED ने सांसद सतनाम सिंह संधू को भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला

करोड़ों का क्लाउड पार्टिकल स्कैम: ED ने सांसद सतनाम सिंह संधू को भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला


होमताजा खबरदेश

ED ने सांसद सतनाम सिंह संधू को भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला

Last Updated:

Satnam Singh Sandhu: निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े बहुचर्चित ‘क्लाउड पार्टिकल घोटाले’ की आंच अब राज्यसभा सांसद तक पहुंच गई है. ईडी ने पंजाब की कंपनी ‘व्यूनाउ’ से जुड़े इस मामले में मनोनीत राज्यसभा सदस्य और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सतनाम सिंह संधू को पूछताछ के लिए तलब किया है.

Zoom

ईडी ने राज्यसभा सांसद सतनाम संधू को तलब किया है. (पीटीआई)

Satnam Singh Sandhu: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब की एक कंपनी द्वारा निवेशकों के साथ कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में राज्यसभा के मनोनीत सदस्य सतनाम सिंह संधू को पूछताछ के लिए तलब किया है. 57 वर्षीय संधू चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं. अधिकारियों ने बताया कि संधू को पहले 12 नवंबर को पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन उनके पेश नहीं होने पर अब उन्हें 25 नवंबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

सांसद की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अधिकारियों के अनुसार, यह जांच ‘व्‍यूनाउ’ नामक कंपनी से जुड़ी है. आरोप है कि कंपनी ने करोड़ों रुपये के ‘क्लाउड पार्टिकल घोटाले’ को अंजाम दिया और आरोपियों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई हड़प ली.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि संधू से जुड़ी कुछ इकाइयों को व्‍यूनाउ समूह की कंपनियों से कुछ धनराशि प्राप्त हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि संधू को इन लेनदेन की प्रकृति और उद्देश्य का पता लगाने के लिए तलब किया गया है. मामले में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है.

ईडी ने इस मामले में व्‍यूनाउ समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक सुखविंदर सिंह खारौर तथा उनकी पत्नी डिंपल खारौर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी 2024 से धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत इस मामले की जांच कर रही है.



Source link