शुद्ध घी को 10 हजार बार पानी में मथकर बनती है ये क्रीम, आयुर्वेद की 5000 साल पुरानी तकनीक, कीमत सुन उड़ेंगे होश

शुद्ध घी को 10 हजार बार पानी में मथकर बनती है ये क्रीम, आयुर्वेद की 5000 साल पुरानी तकनीक, कीमत सुन उड़ेंगे होश


होमताजा खबरDelhi

शुद्ध घी को 10 हजार बार पानी में मथकर बनती है ये क्रीम, 5000 साल पुरानी तकनीक

Last Updated:

Delhi Trade Fair: दिल्ली के ट्रेड फेयर में झारखंड की शिखा जैन गाय के शुद्ध घी और पानी से बनी खास आयुर्वेदिक शतधौतघृत क्रीम लेकर पहुंची हैं. इसे बनाने में किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता और 15 ग्राम की कीमत 400 रुपये है. घी को दस हजार बार पानी से मथा जाता है, तब ये क्रीम तैयार होती है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली. चेहरे पर लगाने वाली क्रीम तो आपने कई तरह की देखी होगी, लेकिन क्या कभी घी से बनी क्रीम के बारे में सुना है. दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड से आईं शिखा जैन एक ऐसी ही खास आयुर्वेदिक क्रीम लेकर पहुंची हैं, जिसे बनाने में न तो किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है और न ही वैक्स, खुशबू या प्रिजर्वेटिव मिलाया जाता है. इसे बनाने का तरीका भी काफी अलग है. यह क्रीम गाय के शुद्ध घी से तैयार की जाती है और इसे शतधौतघृत कहा जाता है.

अपनी गौशाला का घी
शिखा जैन बताती हैं कि इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले उनकी अपनी गौशाला में तैयार होने वाले घी का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद एक बर्तन में घी को पानी के साथ बार-बार मथा जाता है. यह प्रक्रिया करीब 10 हजार बार दोहराई जाती है. हर सौ बार के बाद पानी बदला जाता है. उनका दावा है कि इस प्रक्रिया से घी का टेक्सचर बदल जाता है और वह गाढ़ी क्रीम जैसा बन जाता है. इस क्रीम में सिर्फ पानी, घी और केसर का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कोई भी और प्रोडक्ट या किसी प्रकार का केमिकल नहीं है.

घी से क्रीम बनने की है खास प्रक्रिया
आमतौर पर घी त्वचा पर लगाने के बाद काफी चिकना महसूस होता है, लेकिन शिखा के मुताबिक, पानी के साथ लंबे समय तक मथने के बाद इसका टेक्सचर हल्का और क्रीम जैसा हो जाता है. उनका कहना है कि यह त्वचा में आसानी से समा जाता है. शिखा इसे आयुर्वेद की पुरानी तकनीक बताती हैं, जिसमें प्राकृतिक चीजों से त्वचा की देखभाल करने पर जोर दिया जाता है. शिखा का दावा है कि इस क्रीम को त्वचा की देखभाल के साथ-साथ कटने या चोट लगने वाली जगह पर भी लगाया जा सकता है. उनके मुताबिक, इसमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव, वैक्स या आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस नहीं मिलाई जाती. हालांकि, घाव भरने या दाग मिटाने जैसे फायदों को लेकर स्वतंत्र वैज्ञानिक प्रमाण और डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

15 ग्राम क्रीम की कीमत 400 रुपये
इस क्रीम की कीमत की बात करें तो 15 ग्राम के पैक का एमआरपी 400 रुपये है. ट्रेड फेयर में इसे 300 रुपये में दिया जा रहा है. वहीं, मेले में ग्राहकों के सामने ताजा तैयार की जा रही 30 ग्राम क्रीम की कीमत भी 300 रुपये रखी गई है. शिखा जैन का कहना है कि आज जब बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मौजूद हैं, ऐसे में वह लोगों तक आयुर्वेद की इस पारंपरिक तकनीक को पहुंचाना चाहती हैं. उनकी कोशिश है कि लोग प्राकृतिक चीजों से तैयार होने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में जानें और उन्हें समझें.



Source link