Jaipur News: जयपुर के इन बाजारों में मिलता है लाजवाब नॉनवेज, चिकन-मटन के स्वाद के लिए शाम को उमड़ती है भीड़

Jaipur News: जयपुर के इन बाजारों में मिलता है लाजवाब नॉनवेज, चिकन-मटन के स्वाद के लिए शाम को उमड़ती है भीड़


Last Updated:

Jaipur Non Veg Restaurants: जयपुर के नॉनवेज फूड के खास जायके के साथ भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों के नॉनवेज फ़ूड का भी स्वाद मिलता हैं, जैसे हैदराबाद की बिरियानी, लखनऊ का सीक कबाब, दिल्ली चांदनी चौंक का चिकन, चम्पारण हांडी मटन, राजस्थानी दाल मांस, मटन निहारी और साउथ इंडियन स्टाइल नॉनवेज फूड का स्वाद भी पर्यटक जयपुर में ले सकते हैं,

ख़बरें फटाफट

जयपुर: सर्दियों का सीज़न चल रहा हैं और सर्दियों के सीजन में जयपुर में घूमने के लिए लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं. सर्दियों के मौसम में जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करने के साथ ही पर्यटक जयपुर के स्वादिष्ट जायके को भी खूब पसंद करते हैं खासतौर पर जयपुर का नॉनवेज फूड जहां सर्दियों के मौसम में नॉनवेज फूड का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रहती हैं जयपुर अपने वेज फूड के साथ साथ नॉनवेज फूड की खास हॉटलों, दुकानों और मार्केट के लिए खूब मशहूर हैं इनमें सबसे खास जयपुर का चारदीवारी बाजार जहां चांदपोल स्थित मोहम्मदी पैलेस, रामगंज बाजार में एम.एम.खान और अल्फाम चिकन अजमेरी पर देव हॉटल और सांगानेर गेट पर स्थित एम.डी रोड़ मार्केट जहां का नॉनवेज फूड का अलग से मार्केट हैं जहां सर्दियों में लोग सबसे ज्यादा नॉनवेज फूड के जायके का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं.

शाम ढ़लते ही यहां के बाजारों की दुकानें नॉनवेज फूड की खूशबू से लबरेज हो जाते हैं जहां लोगों को हर प्रकार का बेहतरीन नॉनवेज फूड का स्वाद समिति बजट में मिलता हैं. जयपुर की ये खास होटलें और दुकानें अपने नॉनवेज फूड के लिए इतनी मशहूर हैं कि यहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स और दुनियाभर की नामचीन हस्तियां यहां के नॉनवेज फूड का स्वाद चख चुकी हैं.

शाम ढोते ही जयपुर में लज़ीज़ चिकन-मटन का लाजवाब स्वाद
वैसे तो जयपुर खासतौर पर अपने वेज जायके और मिठाइयों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में लोगों को नॉनवेज फ़ूड के जायके में भी खास चिकन मटन की वैरायटियों का स्वाद यहां अलग-अलग इलाकों में मिलता हैं. जिनमें यहां के प्रमुख रेस्टोरेंट में चिकन टिक्का मसाला, अफगानी चिकन, चिकन सीक कबाब, चिकन एग रोल, मलाई चिकन, तली हुई मछली, अंडा करी, स्वीट कॉर्न चिकन, अचारी चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, स्वीट कॉर्न सब्जियां, सीक कबाब, बटर चिकन प्लेट, हांडी मीट प्लेट, मटन हांडी,चिकन हांडी, चिकन कोरमास और चिकन बिरयानी सबसे खास नॉनवेज के जायके में मशहूर हैं. कुछ एक रेस्तरां जयपुर में ऐसे भी हैं जहां वेज और नॉनवेज फूड के जायके के रूप में लोगों को सैकड़ों वैरायटी के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं इनमें जयपुर की देव होटल सबसे खास हैं जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी यहां के वेज और नॉनवेज फूड का आंनद ले चुके हैं ऐसे ही जयपुर के चांदपोल बाजार में स्थित मोहम्मदी पैलेस जो अपने बेहतरीन नॉनवेज फूड के साथ अपने सीटिंग एरिया के लिए मशहूर हैं.

हैदराबाद की बिरियानी से लेकर लखनऊ का फेमस सीक कबाब का स्वाद जयपुर में
जयपुर के नॉनवेज फूड मार्केट और होटल्स की सबसे खास बात यह हैं कि यहां लोगों को जयपुर के नॉनवेज फूड के खास जायके के साथ भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों के नॉनवेज फ़ूड का भी स्वाद मिलता हैं जैसे हैदराबाद की बिरियानी, लखनऊ का सीक कबाब, दिल्ली चांदनी चौंक का चिकन, चम्पारण हांडी मटन, राजस्थानी दाल मांस और साउथ इंडियन नॉनवेज फूड का स्वाद भी पर्यटक जयपुर में ले सकते हैं. जयपुर के हर इलाके के खास होटल्स और रेस्तरां का नॉनवेज फूड सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक लोगों फीड पर दिखाई देता हैं जो लोगों को होटल्स पर आने के लिए मजबूर कर देता हैं साथ ही जयपुर के नॉनवेज फूड की खास बात यह भी की यहां लोग महंगे-महंगे नॉनवेज फूड के साथ अपने बजट में अलग-अलग वैरायटी के नॉनवेज फूड का आंनद ले सकते हैं.



Source link