राजा भैया के खिलाफ एक्शन लेने वाले IPS जसबीर सिंह बहाल, 93 माह से थे निलंबित, DG रैंक पर प्रोमोशन में अड़चन संभव

राजा भैया के खिलाफ एक्शन लेने वाले IPS जसबीर सिंह बहाल, 93 माह से थे निलंबित, DG रैंक पर प्रोमोशन में अड़चन संभव


Last Updated:

करीब 93 महीने से निलंबित 1992 बैच के IPS अधिकारी जसबीर सिंह विभागीय दंड के साथ बहाल कर दिए गए हैं. हालांकि, सर्विस रिकॉर्ड में प्रतिकूल टिप्पणियों के कारण DG रैंक पर उनके प्रमोशन में अड़चन आ सकती है. प्रतापगढ़ के एसपी रहते हुए उन्होंने राजा भैया के खिलाफ एक्शन लिया था.

Zoom

करीब 7 साल 9 महीने यानी 93 महीने से निलंबित चल रहे 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जसबीर सिंह बहाल कर दिए गए हैं. उनकी बहाली विभागीय दंड के साथ की गई है. हालांकि, बहाली के बाद भी उनके प्रमोशन की राह आसान नहीं होगी. जानकारों के मुताबिक जसबीर सिंह का प्रमोशन संबंधी लिफाफा अभी भी बंद है. ऐसे में डीजी रैंक पर पदोन्नति में अड़चन आ सकती है.

जसबीर सिंह को 14 फरवरी 2019 को निलंबित किया गया था. उस समय उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पुलिस व्यवस्था, राजनीतिक दखल, अधिकारियों की तैनाती और एनकाउंटर जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी थी. उनके बयान शासन को अनुशासनहीनता बताया. सरकार ने इसे अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमों का भी उल्लंघन माना और उनसे स्पष्टीकरण मांगा.

इसी दौरान जसबीर सिंह बिना अनुमति छुट्टी पर चले गए. इसे भी अनुशासनहीनता माना गया. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया. करीब साढ़े सात साल तक चली विभागीय जांच और समीक्षा के बाद अब उनकी बहाली का आदेश जारी किया गया है.

जांच रिपोर्ट में उनके खिलाफ दंडात्मक टिप्पणी भी दर्ज

सूत्रों के मुताबिक बहाली के साथ उनके खिलाफ दंडात्मक टिप्पणी भी दर्ज की गई है. इसका असर उनके सर्विस रिकॉर्ड पर पड़ेगा. विभागीय दंड और रिकॉर्ड में दर्ज प्रतिकूल टिप्पणियां प्रमोशन की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं. यही वजह है कि डीजी रैंक पर पदोन्नति को लेकर उनकी राह आसान नहीं मानी जा रही है.

जसबीर सिंह का नाम राजा भैया के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रहा था. एसपी प्रतापगढ़ रहते हुए उन्होंने राजा भैया के खिलाफ एक्शन लिया था. इसके अलावा होमगार्ड विभाग में तैनाती के दौरान उन्होंने वहां की कई कथित गड़बड़ियों को उजागर किया था. उनकी बहाली के बाद अब नजर इस बात पर रहेगी कि विभाग में उनकी नई तैनाती क्या होती है और प्रमोशन की प्रक्रिया में उनके मामले पर क्या फैसला लिया जाता है.



Source link