Last Updated:
Ranchi Pashmina Shawl: रांची के होटल रमाडा में लगे विंटर एग्जीबिशन में 10 लाख रुपये की शॉल आकर्षण का केंद्र बनी है. 18 महीने में तैयार इस पाशमीना शॉल में सोने-चांदी के तारों और सिल्क धागों से श्रीनाथजी की कलाकारी की गई है. इसकी खूबसूरती देखकर आप जमकर तारीफ करेंगे.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के होटल रमाडा में खासतौर पर विंटर कलेक्शन का एग्जीबिशन लगाया गया है. इस एग्जीबिशन में 10 लाख रुपये की शॉल आकर्षक का केंद्र बन गई है. इस शॉल की खासियत यह है कि यह 18 महीने में बनकर तैयार हुई है. इसका वजन 350-400 ग्राम है. इसमें सोने और चांदी से काम किया गया है. इसकी खूबसूरती देखकर आप तारीफ जरूर करेंगे.
इस शॉल को लेकर वीरेंद्र बताते हैं कि आप जरा इसमें काम देखिए. इसमें श्रीनाथजी बने हुए हैं और यह पूरा का पूरा ओरिजिनल सिल्क धागे का काम है. उनके पास इसका सर्टिफिकेट और टेस्टेड पेपर है, जिसे इसकी गुणवत्ता का की पुष्टि होती है. इसमें खूबसूरत श्रीनाथ जी की पूरी की पूरी प्रतिमा की कलाकारी की गई है.
सिल्क के धागों से हुआ है बारीकी का कम
वीरेंद्र बताते हैं कि शाल आप हाथ में लेंगे तो आपको बेहद हल्की लगेगी. यह एकदम महीन धागों से काम की गई है. जो दिखने में लगता है कि प्रिंट की गई है. आर्टिफिशियल कलर का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं है. इसमें महिलाएं श्रीनाथ जी के आसपास भक्तजन नृत्य करते हुए नजर आ रही हैं.
इसमें महिलाओं की नक्कासी देखिए नैन नक्श एकदम क्लियर नजर आएंगे, एकदम शार्प. पहले हाथ से पेंटिंग की जाती है और इसके ऊपर फिर सिल्क धागों और जरी से काम की जाती है. यह महिलाएं जो ज्वेलरी पहनती हुई नजर आ रही हैं. इसमें सोने और चांदी के तार से काम किया हुआ है और यही इसका दाम बढ़ा देता है और यह दिखने में भी काफी रॉयल लुक देता है.
चार कारीगर मिलकर बनाते हैं शॉल
इस शॉल को चार कारीगरों ने मिलकर बनाया है. चारों कारीगर अलग-अलग छोर पर काम करते हैं, 18 महीने तक जो काम करते हैं. उनकी मेहनत और सब्र इसमें आपको देखने को मिलेगी. इसीलिए इसका दाम बढ़ जाता है. यह प्योर पाशमीना हम लोग श्रीनगर से लाते हैं. इसमें जीआई टैग लगा रहता है. इसके दो पीस तो बिक भी चुके हैं.