Last Updated:
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो अपने हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाते हैं. पर्दे पर उनका अंदाज देखकर दर्शक भी हैरान रह जाते हैं, लेकिन क्या हो जब यही किरदार उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा बनने लगें? घर पहुंचने के बाद भी अगर कलाकार उसी दुनिया में खोया रहे तो परिवार की चिंता बढ़ना लाजिमी है. मनोज बाजपेयी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है. हाल ही में उन्होंने ये खुलासा किया.
नई दिल्ली. एक कलाकार के लिए किसी किरदार को पर्दे पर उतारना जितना मुश्किल होता है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल कभी-कभी उससे बाहर निकलना हो जाता है. कैमरा बंद होते ही शूटिंग तो खत्म हो जाती है, लेकिन दिमाग में चल रही कहानी आसानी से खत्म नहीं होती. खासकर तब, जब किरदार के भीतर कई भावनाएं और उलझनें छिपी हों. अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीतने वाले मनोज बाजपेयी भी इसी अनुभव से गुजरते हैं. वह अपने किरदारों में इस कदर डूब जाते हैं कि घर पहुंचने के बाद भी उनसे बाहर नहीं निकल पाते. अब एक्टर ने बताया है कि उनकी पत्नी इस आदत को लेकर क्या कहती हैं. फोटो साभार-@bajpayee.manoj/Instagram
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपने किरदारों में पूरी तरह डूब जाते हैं. उन्होंने बताया कि कई बार उनकी पत्नी उनसे कहती हैं कि उन्हें साइकोलॉजिस्ट नहीं, बल्कि साइकेट्रिस्ट से मिलने की जरूरत है. फोटो साभार-@bajpayee.manoj/Instagram
एक्टर ने माना कि उनकी पत्नी की बात में कुछ सच्चाई भी है. उन्होंने कहा कि मुश्किल किरदार निभाते हुए वह कई बार यह समझ नहीं पाते कि उनकी असल जिंदगी कहां खत्म हो रही है और किरदार की दुनिया कहां शुरू हो रही है. फोटो साभार-@bajpayee.manoj/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके पीछे की वजह का भी उन्होंने खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि जब वह घर लौटते हैं तो वहां पत्नी और बच्चा उनका इंतजार कर रहे होते हैं. ऐसे में एक तरफ वह अपने किरदार के विचारों में उलझे रहते हैं तो दूसरी तरफ परिवार के साथ सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं. उनके लिए इन दोनों दुनियाओं के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं होता. फोटो साभार-@bajpayee.manoj/Instagram
‘लास्ट मैन इन टावर’ में नजर आ रहे मनोज बाजपेयी ने बताया कि शूटिंग खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि किरदार भी दिमाग से निकल गया. कई बार पैकअप के बाद भी उस किरदार के इमोशन्स और अगले दिन शूट होने वाले सीन उनके दिमाग में चलते रहते हैं. अगर शूटिंग किसी दूसरे शहर में हो तो होटल के कमरे में जाकर खुद के साथ समय बिताने का मौका मिल जाता है. लेकिन अपने ही शहर में शूटिंग होने पर सीधे परिवार के बीच पहुंचना पड़ता है. यही स्थिति उनके लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन जाती है. फोटो साभार-@bajpayee.manoj/Instagram
मनोज ने बताया कि उन्हें हमेशा से ऐसे किरदार पसंद रहे हैं, जिनमें कई तरह की भावनाएं और उलझनें हों. अपनी हालिया फिल्मों ‘गजब रात’ और ‘लास्ट मैन इन टावर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये किरदार भी काफी उलझे हुए हैं. फोटो साभार-@bajpayee.manoj/Instagram
‘लास्ट मैन इन टावर’ में उनका किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जो अपना घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. वह कभी बेहद जिद्दी नजर आता है तो कभी बहुत कमजोर और भावुक. पत्नी की यादें भी उसे उस घर से बांधे रखती हैं. वह नहीं चाहता कि घर के पुनर्विकास के लिए कागजों पर हस्ताक्षर करे. मनोज के लिए इस किरदार की अलग-अलग परतों को समझना और पर्दे पर दिखाना एक चुनौती रहा. फोटो साभार-@bajpayee.manoj/Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है. बेन रेखी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म अरविंद अडिगा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है.