Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान पत्रकारों को ऐसी पाबंदियों का सामना करना पड़ा, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए. चीन के शेनझेन से अमेरिका लौटते समय व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले पत्रकारों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए. उन्हें बताया गया कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है. इसी यात्रा के दौरान एक अमेरिकी पत्रकार को ट्रंप से Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग के बारे में सवाल पूछना भी भारी पड़ गया. उन्हें ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अहम बैठक को कवर करने से रोक दिया गया. दोनों घटनाओं ने चीन में अमेरिकी पत्रकारों की आजादी और राष्ट्रपति की विदेश यात्राओं के दौरान मीडिया पर लगाई जाने वाली पाबंदियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
चीन से लौटते समय पत्रकारों के फोन क्यों लिए गए?
19 नवंबर 2026 को ट्रंप चीन के शेनझेन से अमेरिका लौट रहे थे. विमान उड़ान भरने से पहले व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने पत्रकारों से उनके मोबाइल फोन जमा करा लिए. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एक पत्रकार ने अपने मैसेज में लिखा कि सुरक्षा कारणों से फिलहाल उनके फोन लिए जा रहे हैं. इसके पीछे चीन में मोबाइल फोन की जासूसी और निजी डेटा चोरी होने का डर माना जा रहा है. अमेरिकी अधिकारियों को आशंका रहती है कि चीन में इस्तेमाल किए गए फोन के जरिए सीक्रेट जानकारी हासिल की जा सकती है. इसी वजह से ट्रंप के साथ गए अमेरिकी अधिकारियों ने अपने सामान्य फोन के बजाय अस्थायी मोबाइल फोन इस्तेमाल किए थे. इन्हें ‘बर्नर फोन’ कहा जाता है. बर्नर फोन ऐसे मोबाइल होते हैं जिनका इस्तेमाल कम समय के लिए किया जाता है. इनमें पर्सनल अकाउंट और जरूरी जानकारी रखने से बचा जाता है.
इस बार पत्रकारों को उनके फोन विशेष बैग में रखने के लिए भी कहा गया. इन बैग को ‘फैराडे बैग’ कहते हैं. ये मोबाइल को नेटवर्क, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे सिग्नल से अलग कर देते हैं. इससे फोन के जरिए डेटा भेजे जाने या बाहर से उस तक पहुंचने का खतरा कम हो जाता है. अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका पहुंचने के बाद फोन लौटा दिए जाएंगे. हालांकि, पत्रकारों के फोन एक साथ जमा कराने से यह सवाल भी उठा कि क्या ट्रंप अमेरिका लौटने से पहले किसी और देश में रुकने वाले हैं. खासकर इसलिए कि ट्रंप ने एशिया यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की संभावना जताई थी. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप का विमान कहीं और नहीं रुका और सीधा अमेरिका लौटा.
पहले भी लिए गए हैं पत्रकारों के फोन
अमेरिकी राष्ट्रपति की कुछ संवेदनशील यात्राओं में पत्रकारों के फोन जमा कराने के मामले पहले भी रहे हैं.
- 2003 में जॉर्ज बुश की इराक यात्रा: अमेरिकी सैनिकों से मिलने के लिए बुश अचानक इराक पहुंचे थे. सुरक्षा के लिए पत्रकारों को मोबाइल फोन, पेजर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने पड़े थे.
- 2018 में ट्रंप की इराक यात्रा: क्रिसमस के दौरान ट्रंप अचानक इराक के अल-असद एयरबेस पहुंचे थे. यात्रा की जानकारी गुप्त रखने के लिए पत्रकारों के फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी.
- 2019 में ट्रंप की अफगानिस्तान यात्रा: ट्रंप अचानक बगराम एयरबेस पहुंचे थे. इस दौरान एयरफोर्स वन में सवार लोगों के स्मार्टफोन और सिग्नल भेजने वाले उपकरण ले लिए गए थे. राष्ट्रपति के पहुंचने के कम से कम दो घंटे बाद पत्रकारों को फोन वापस मिले थे.
मई 2026 में ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान भी अमेरिकी अधिकारियों ने सावधानी बरती थी. तब चीन की तरफ से दिए गए पहचान पत्र, लैपल पिन और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के अस्थायी फोन एक डस्टबिन में डलवा दिए गए थे. हालांकि, उस समय पत्रकारों के फोन इस तरह जमा नहीं कराए गए थे.
जेनसन हुआंग पर सवाल पूछना अमेरिकी पत्रकार को पड़ा भारी
चीन यात्रा के दौरान एक दूसरी घटना ने भी अमेरिकी मीडिया का ध्यान खींचा. ब्लूमबर्ग टीवी की पत्रकार ऐनमेरी हॉरडर्न ने ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक के दौरान Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग को लेकर सवाल पूछ लिया. उन्होंने ट्रंप से आवाज लगाकर पूछा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, क्या जेनसन हुआंग ने अमेरिका के साथ गद्दारी की है?’ ट्रंप ने सवाल का जवाब देने के बजाय सिर्फ इतना कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद.’ शी जिनपिंग ने पत्रकारों की तरफ देखा, लेकिन कुछ नहीं कहा. इसके कुछ ही देर बाद चीन के एक सुरक्षा अधिकारी ने उस कैमरे के सामने आकर उसे रोक दिया, जिससे यह बातचीत रिकॉर्ड हो रही थी.
WOW: Chinese officials BANNED a Bloomberg reporter from the Trump-Xi-Putin meeting in Shenzhen after she asked President Trump about Jensen Huang being “DISLOYAL”
“The question was President Trump, has Jensen Huang, the Nvidia CEO, been disloyal to the United States?”
“Apparently, Chinese authorities weren’t happy about that. They consider it rude for reporters to yell questions.”
Per the pool, the White House pushed to get her REINSTATED, but Chinese officials insisted she stay out!
A second reporter was SHUSHED mid-question, and the pool was warned it would be pulled from the room for yelling
The media always complains in America and then realizes what it’s like in countries like China!
They should feel privileged that Trump is the most accessible president ever