Bharatpur Panchayat Chunav 2026 Result Live: भरतपुर में BJP-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों पर नजर

Bharatpur Panchayat Chunav 2026 Result Live: भरतपुर में BJP-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों पर नजर


Last Updated:

Bharatpur Panchayat Chunav 2026 Results: राजस्थान के भरतपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2026 के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. आज 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. भरतपुर जिला परि…और पढ़ें

Zoom

Bharatpur Panchayat Chunav 2026 Results Live: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो रहा है. भरतपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना आज 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. जिला परिषद के सभी 37 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा. मतगणना के साथ ही वार्डवार विजेता प्रत्याशियों के नाम और राजनीतिक दलों की स्थिति सामने आने लगेगी. भरतपुर जिला परिषद के पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की थी. कांग्रेस 14 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 4 और बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया था. ऐसे में इस बार बीजेपी के सामने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस की कोशिश अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी. इस चुनाव के नतीजे केवल वार्डों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि भरतपुर में जिला प्रमुख की कुर्सी का रास्ता भी तय करेंगे. जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है. 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव होना है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की नजर बहुमत के आंकड़े पर रहेगी. भरतपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, वार्डवार नतीजे, विजेताओं के नाम और सियासी हलचल जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे News18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ. पेज को करते रहिए रिफ्रेश और पाते रहिए ताजे अपडेट.



Source link