द‍िल्‍ली में जहरीली हवा से हाहाकार, एक्‍यूआई 500 पार, खतरनाक स्‍तर पर प्रदूषण में सांस लेना हुआ मुश्‍क‍िल

द‍िल्‍ली में जहरीली हवा से हाहाकार, एक्‍यूआई 500 पार, खतरनाक स्‍तर पर प्रदूषण में सांस लेना हुआ मुश्‍क‍िल


होमताजा खबरDelhi

द‍िल्‍ली में जहरीली हवा से हाहाकार, एक्‍यूआई 500 पार, खतरनाक स्‍तर पर प्रदूषण

Last Updated:

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का महाव‍िस्‍फोट हो गया है. आज द‍िल्‍ली का एक्‍यूआई 500 पार कर गया है. सुबह से कोहरा छाया है. कई जगहों पर इससे भी खराब हालात हैं. वहीं ग्‍लोबली देखें तो प्रदूषण स्‍तर में द‍िल्‍ली 8वें स्‍थान पर काब‍िज है.

Zoom

द‍ि‍ल्‍ली की हवा में खतरनाक स्‍तर पर घुला जहर, एक्‍यूआई 500 पार

द‍िल्‍ली में आज जहरीली हवा का तांडव देखने को म‍िल रहा है. द‍ि‍ल्‍ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के ताजा र‍ियल टाइम आंकड़ों में द‍िल्‍ली का औसत एक्‍यूआई 510 पहुंच गया है जो खतरनाक स्‍तर को पार कर गया है. ऐसे भीषण प्रदूषण में लोगों के ल‍िए सांस लेना मुश्‍क‍िल हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार आज द‍िल्‍ली में सुबह से कई जगहों पर धुंध छाई हुई है. कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी पड़ रहा है. हालांक‍ि पार्ट‍िकुलेट मेटर 2.5 की मात्रा तेजी से बढ़ने से हवा जहरीली हो गई है. वहीं तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

वैश्‍व‍िक स्‍तर पर द‍िल्‍ली प्रदूषण में टॉप 10 में शुमार हो गया है. द‍ि‍ल्‍ली सरकार के आंकड़ों के मुताबि‍क आज द‍िल्‍ली में 500 पार एक्‍यूआई के बाद द‍िल्‍ली दुन‍िया के सबसे ज्‍यादा प्रदूषि‍त देशों की सूची में 8वें स्‍थान पर पहुंच गया है. स‍िर्फ 7 ही शहर पूरी दुन‍िया में ऐसे हैं जो द‍िल्‍ली से ज्‍यादा प्रदूष‍ित हैं. इस तरह ग्‍लोबली भी द‍िल्‍ली टॉप-10 पॉल्‍यूटेड स‍िटीज की ल‍िस्‍ट में आ चुका है.

द‍िल्‍ली सरकार के आंकड़ों की बात करें तो आज 20 नवंबर को सुबह 6 बजे द‍िल्‍ली में औसत एक्‍यूआई 510 दर्ज क‍िया गया है. जो खतरनाक श्रेणी में आता है. इसी के साथ ही द‍िल्ली का प्रदूषण सीपीसीबी के पैरामीटर्स को भी पार कर गया है. यानि‍ नवंबर के तीसरे सप्‍ताह में हालात बेहद खराब हो चुके हैं. यहां सांस लेना अपने फेफड़ों में जहर भरने जैसा है. यही वजह है क‍ि बहुत सारे डॉक्‍टर्स और एक्‍सपर्ट लोगों को द‍िल्‍ली से बाहर जाने की सलाह दे रहे हैं.

पीएम 10 की मात्रा बढ़ी 

आज के आंकड़े बता रहे हैं क‍ि द‍िल्‍ली में आज मुख्‍य प्रदूषण तत्‍व पीएम 10 है, जि‍सकी मात्रा हवा में पीएम 2.5 से भी ज्‍यादा हो गई है. द‍िल्‍ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार आज दि‍ल्‍ली में पीएम 2.5 की मात्रा 330  माइक्रोग्राम प्रत‍ि घन मीटर है. जबक‍ि पीएम 10 की मात्रा इससे कहीं ज्‍यादा 462 माइक्रोग्राम प्रत‍ि घन मीटर दर्ज की गई है. यानि हवा में बड़े पार्ट‍िकुलेट मेटर बढ़ गए हैं. ऐसा कोहरा बढ़ने की वजह से भी हो रहा है.



Source link