Last Updated:
शेयर बाजार में आज 20 नवंबर को क्या हलचल रही, किन शेयरों में तेजी या गिरावट देखने को मिली और बाजार की चाल को किन खबरों ने प्रभावित किया, इसकी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी. ग्लोबल मार्केट के संकेतों से लेकर सेंसेक्स…और पढ़ें
शेयर बाजार में आज 20 नवंबर को गिरावट के साथ खुलने के संकेत है.
ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज 20 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में हो सकती है. गिफ्ट निफ्टी 170 अंक गिरकर 25,363 पर कारोबार कर रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी के कमजोर शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 फीसदी चढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे बाजार की चिंता बढ़ सकती है. पिछले कारोबारी सेशन में निफ्टी 50 ने शानदार प्रदर्शन किया था. यह 286.35 अंक यानी 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 25,514.30 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 25,514.30 का उच्च स्तर छुआ था और दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुआ.
November 20, 202607:25 IST
पिछले सत्र में 1.14 फीसदी चढ़कर बंद हुआ निफ्टी
पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 में अच्छी तेजी देखने को मिली. इंडेक्स 286.35 अंक यानी 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 25,514.30 अंक पर बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत निफ्टी ने 25,186.80 अंक पर की थी. दिन के कारोबार में यह 25,514.30 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा और इसी स्तर के करीब बंद हुआ.
November 20, 202607:24 IST
पिछले सत्र में ऑटो और कंज्यूमर गुड्स शेयरों में तेजी
पिछले कारोबारी सत्र में ऑटो और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. इन सेक्टर्स के शेयरों में तेजी ने घरेलू शेयर बाजार को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई और बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में मदद की.