नहीं बन रही शादी की बात? तुलसी विवाह पर करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

नहीं बन रही शादी की बात? तुलसी विवाह पर करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई


होमताजा खबरधर्म

नहीं बन रही शादी की बात? तुलसी विवाह पर करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

Last Updated:

Tulsi Vivah Upay: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के शुभ योग बनते हैं. आइए जानते हैं तुलसी विवाह के कुछ आसान और फलदायी उपाय.

उज्जैन. हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी और माता तुलसी का विवाह विधि-विधान से कराया जाता है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं. मान्यता है कि तुलसी विवाह की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है. वहीं जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, उनके लिए भी यह दिन बेहद खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन कुछ विशेष उपाय करने से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं. आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि विवाह में आ रही अड़चनें दूर करने के लिए इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए.

वैदिक पंचांग के अनुसार, तुलसी-शालिग्राम विवाह कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि पर की जाती है. कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी जबकि इसका समापन 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह 21 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा.

जरूर करें ये उपाय
1. बहुत प्रयास के बाद भी शादी में बाधा आ रही है, तो इस दिन स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. हल्दी युक्त जल से स्नान करने के बाद तुलसी और शालिग्राम की पूजा करें. तत्पश्चात भगवान को हल्दी का लेप या हल्दी मिश्रित दूध अर्पित करें. इस उपाय से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

2. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे और भगवान शालिग्राम को मौली से एक-दूसरे के साथ बांधें. यह प्रतीकात्मक विवाह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके बाद किसी गरीब, ब्राह्मण या जरूरतमंद को वस्त्र, मिठाई और फल दान करें. यह दान पुण्यदायी होता है और शीघ्र विवाह का मार्ग प्रशस्त करता है.

3. मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाएं. उन्हें लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, पायल, मेहंदी और सोलह श्रृंगार की अन्य वस्तुएं अर्पित करें. ऐसा करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्थिरता बनी रहती है.

4. वैसे तो रोजाना तुलसी माता की पूजा की जाती है लेकिन इस दिन संध्या काल में तुलसी माता के पास शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं. अपनी मनोकामना बोलकर तुलसी चालीसा का पाठ करें और मंत्र ‘ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा’ का जाप करें.



Source link