IND vs NZ: छठे विकेट के लिए 216 रन बनाकर फिलिप्स-निकोल्स ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs NZ: छठे विकेट के लिए 216 रन बनाकर फिलिप्स-निकोल्स ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

छठे विकेट के लिए 216 रन बनाकर फिलिप्स-निकोल्स ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

Last Updated:

स्ट क्रिकेट में यह 15वां मौका है, जब किसी टीम ने शुरुआती पांच विकेट 100 रन से कम पर गंवाने के बाद छठे विकेट के लिए 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है. न्यूजीलैंड के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जबकि भारत के खिलाफ यह तीसरा मौका है.

Zoom

ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई कीर्तिमान बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला. इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया. इस मामले में उन्होंने जेसी राइडर और डेनियल विटोरी की 17 साल पुरानी 186 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया, जो 2009 में हैमिल्टन में बनी थी.

फिलिप्स-निकोल्स बने न्यूजीलैंड के संकटमोचक
मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. भारतीय गेंदबाजों ने महज 70 रन के स्कोर पर उसके पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था. इसके बाद निकोल्स और फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. दोनों के बीच 216 रन की साझेदारी हुई. फिलिप्स ने 106 रन की शानदार पारी खेली, जबकि निकोल्स ने भी शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

भारत के खिलाफ तीसरी बार हुआ ऐसा
टेस्ट क्रिकेट में यह 15वां मौका है, जब किसी टीम ने शुरुआती पांच विकेट 100 रन से कम पर गंवाने के बाद छठे विकेट के लिए 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है. न्यूजीलैंड के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जबकि भारत के खिलाफ यह तीसरा मौका है.

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की छठे या उससे नीचे के विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां
352 रन- ब्रेंडन मैकुलम और बीजे वॉटलिंग, वेलिंग्टन (2014)
216 रन- हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स, वेलिंग्टन (2026)
186 रन- जेसी राइडर और डेनियल विटोरी, हैमिल्टन (2009)
179 रन- ब्रेंडन मैकुलम और जेम्स नीशम, वेलिंग्टन (2014)
163 रन- बर्ट सटक्लिफ और ब्रूस टेलर, कोलकाता (1965)

भारत के खिलाफ 100 रन से कम पर पांच विकेट गंवाने के बाद 200 से ज्यादा रन की साझेदारी का पिछला रिकॉर्ड 2014 में बना था. तब ब्रेंडन मैकुलम और बीजे वॉटलिंग ने वेलिंग्टन में 94/5 के स्कोर से 352 रन जोड़े थे. वहीं, 2025 में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने एजबेस्टन में भारत के खिलाफ 84/5 के स्कोर से 303 रन की साझेदारी की थी. अब निकोल्स और फिलिप्स की जोड़ी ने इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.



Source link