MP CG TOP NEWS LIVE: उज्जैन के सहकारी बैंक में करोड़ों का गबन, सीहोर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 4 घायल

MP CG TOP NEWS LIVE: उज्जैन के सहकारी बैंक में करोड़ों का गबन, सीहोर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 4 घायल


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

उज्जैन के सहकारी बैंक में 4.67 करोड़ रुपये का गबन
उज्जैन जिले में सहकारी बैंक और कृषि सहकारी समिति से जुड़े करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की घट्टिया शाखा और प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था निपानिया गोयल में हुई 4.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महेश चंद्र राठौर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. ईओडब्ल्यू द्वारा भोपाल मुख्यालय में दर्ज शिकायत क्रमांक 26/21 की जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच करीब 1221 किसान सदस्यों के किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी खातों का दुरुपयोग किया गया. आरोप है कि तत्कालीन संस्था प्रबंधक, प्रशासक और बैंक शाखा प्रबंधकों ने आपसी मिलीभगत कर किसानों की जानकारी और सहमति के बिना नियम विरुद्ध तरीके से ऋण स्वीकृत किए और राशि का गबन किया. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि किसानों द्वारा जमा की गई ऋण की रकम उनके केसीसी खातों में दर्ज नहीं की गई. वहीं संस्था की केसीसी ऋण सीमा का दुरुपयोग कर बैंक, समिति और किसानों को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई. इतना ही नहीं, गड़बड़ी छिपाने के लिए किसानों के खातों और ऋण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब किए जाने के आरोप हैं.

सीहोर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 4 घायल
सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपलखेड़ा में जमीन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई. इस खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपलखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद के दौरान हुई मारपीट में संदीप, वीरेंद्र, देवकरण सहित चार लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही अहमदपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस विवाद की असली वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है. जमीनी विवाद को लेकर हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है. अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.



Source link