Last Updated:
Petrol-Diesel Latest Rate : तेल विपणन कंपनियां सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती है. आज, 20 नवंबर शुक्रवार के भी रेट जारी हो चुके हैं. क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में तेल के दाम लंबे समय से स्थिर हैं और आज भी इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज के तेल के रेट कंपनियों ने जारी कर दिए हैं.
नई दिल्ली. कच्चे तेल की कीमतें अब 100 डॉलर बैरल से नीचे आ चुकी हैं. आज, 20 नवंबर शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का रेट 0.29 फीसदी चढ़कर 92.29 डॉलर बैरल हो गया है. भारत में कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भी पेट्रोल और डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है. हां, इतना जरूर है कि हर राज्य में तेल का भाव अलग-अलग है. दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट आज 102.12 रुपये लीटर है, वहीं विशाखापट्टनम में ₹116.39 लीटर है. दोनों शहरों में रेट में अंतर की वजह राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स हैं.
दिल्ली में आज, 20 नवंबर शुक्रवार को डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है. XP100 की कीमत ₹167.35, XP95 की कीमत ₹109.24 और XG डीजल की कीमत ₹100.52 प्रति लीटर है. नोएडा में डीजल आज ₹95.56 और पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर आपको मिलेगा. XP95 ₹110.68 और XG ₹101.17 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में डीजल का आज का भाव ₹95.64 और पेट्रोल का ₹102.97 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में XP100 ₹167.35 और XP95 ₹111.78 प्रति लीटर मिल रहा है. फरीदाबाद में डीजल ₹96.01,पेट्रोल ₹103.35 और XP95 ₹112.16 लीटर है.
जयपुर, लखनऊ डीजल-पेट्रोल रेट
लखनऊ में डीजल की कीमत 95.36 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर है. XP95 110.47 रुपये लीटर है. भोपाल में डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. XP95 की कीमत यहां 123.88 रुपये है. जयपुर में डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 112.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. XP95 की कीमत 121.97 रुपये और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर है.
रायपुर-पटना-रांची तेल रेट
रायपुर में डीजल 101.32 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 108.06 रुपये प्रति लीटर है. XP95 की कीमत 116.90 रुपये प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में आज डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 113.37 रुपये प्रति लीटर है. XP95 122.25 रुपये प्रति लीटर है. रांची में डीजल आज डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 105.64 रुपये प्रति लीटर है.