बिहार में तूफान अकवान का असर शुरू, आज पटना-गया समेत कई जिलों में बारिश, कल भागलपुर-कटिहार में भारी वर्षा का अलर्ट

बिहार में तूफान अकवान का असर शुरू, आज पटना-गया समेत कई जिलों में बारिश, कल भागलपुर-कटिहार में भारी वर्षा का अलर्ट


Last Updated:

Bihar Aaj Ka Mausam: चक्रवात अकवान के असर से बिहार में मौसम बदल रहा है. आज 20 नवंबर को पटना और गया समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. कल 21 नवंबर को भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट है. इनके अलावा भी 10 जिलों में वर्षा की संभावना है. इस दौरान तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

पटनाः बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब बिहार के मौसम पर भी दिखेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पटना ने ताजा जानकारी दी है. इसके अनुसार आज 20 नवंबर से बारिश के साथ राज्य के मौसम में बदलाव शुरू होगा. 20 नवंबर को पूर्वी बिहार के जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है. यह सिलसिला 20 नवंबर तक जारी रह सकता है.

चक्रवात अकवान की स्थित
पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है. यह तूफान नरसपुर और पुरी के बीच से गुजर सकता है. इस मौसम प्रणाली के असर से बिहार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में नमी बढ़ेगी. इससे राज्य में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी.

आज कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग के अनुसार आज बीस नवंबर को दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इनमें पटना, गया, नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिले शामिल हैं. इन जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है.
बिहार वेदर अपडेट

कल 12 जिलों में बारिश का अनुमान

  • कल 21 नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस अलर्ट में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं. इनके अलावा पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी बारिश का अनुमान है.
बिहार वेदर अपडेट

भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी

  • इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है. विशेष रूप से भागलपुर और कटिहार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 21 नवंबर को उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 22 नवंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी.
बिहार वेदर अपडेट

कोहरे और तापमान का हाल

  • बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी कम होने के कारण लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर कर रहे थे. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान  32.4 डिग्री सेल्सियस भभुआ में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में रहा.
  • राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. पटना का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा. भागलपुर में कोहरे के कारण सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई.
  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा. इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पटना 28.8 16.7
गया 26.5 13.4
भागलपुर 29.3 16
मुजफ्फरपुर 27 17.6
दरभंगा 30.9  –

पटना में बदल सकता है मौसम

  • राजधानी पटना में भी तूफान का असर दिखेगा. आज सुबह कोहरा छाया रहेगा. हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा. अगले दो दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. हल्की बारिश की संभावना भी रहेगी. बारिश के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी.

किसानों की बढ़ सकती है परेशानी

  • मौसम में बदलाव से खेतों में तैयार फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. खुले में रखे अनाज पर भी असर पड़ सकता है. खासकर कटाई के लिए तैयार खरीफ फसलों को बारिश से बचाने की जरूरत है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है. पकी हुई फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित और सूखी जगह पर रखें. खेत में कटी फसल या खुले में सुखाने के लिए रखे अनाज को ढककर रखें.

मौसम विभाग की अपील 

  • 21 नवंबर को संभावित मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें. ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें.
  • बिजली चमकने और बादल गरजने के समय खुले मैदान में न जाएं. खेत, तालाब और जलाशयों के पास भी न रहें. ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें. इससे वज्रपात के खतरे से बचाव हो सकता है.



Source link