हिमाचल में राशन के लिए नहीं होगा लंबा इंतजार, डिपो में 4जी मशीनों के जरिये बंटेगा, 1958895 कार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज

हिमाचल में राशन के लिए नहीं होगा लंबा इंतजार, डिपो में 4जी मशीनों के जरिये बंटेगा, 1958895 कार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश में डिपो संचालकों को 4जी हाई स्पीड इंटरनेट वाली मशीनें मिलीं. मंडी जिले के 841 डिपो संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया गया. सॉफ्टवेयर टेस्टिंग के बाद राशन वितरण शुरू होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमाचल में डिपो संचालकों को मशीनों को ऑपरेट करने का प्रशिक्षण भी दे दिया गया है.

मंडी. हिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डिपो संचालकों को अब हाई स्पीड इंटरनेट वाली मशीनों की सौगात मिल गई है. प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मंडी जिला के सभी 841 डिपो संचालकों को 4जी तकनीक वाली मशीनें वितरित कर दी हैं. इसके साथ ही उन्हें इन मशीनों को ऑपरेट करने का प्रशिक्षण भी दे दिया गया है.

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी के जिला नियंत्रक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि 2जी के स्थान पर अब 4जी मशीनें डिपो संचालकों को दी गई हैं. इन मशीनों में आधुनिक तकनीक और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मौजूद है. मशीनों के संचालन से संबंधी सारा प्रशिक्षण डिपो संचालकों को दे दिया गया है. इस बार प्रदेश सरकार अपने सॉफ्टवेयर के माध्यम से इन मशीनों का संचालन करेगी, जिसकी टेस्टिंग की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. जैसे ही सॉफ्टवेयर को लेकर हरी झंडी मिलती है तो नई मशीनों के माध्यम से राशन वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

डिपो संचालकों ने नई मशीनें मिलने के बाद राहत की सांस ली है. मंडी शहरी डिपो होल्डर एसोएिशन के प्रधान संजीव डिसिल्वा ने बताया कि पुरानी 2जी मशीनों में हर समय दिक्कत रहती थी और राशन बांटने में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था. डिपो संचालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हुई है. उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और विभाग का आभार जताया है.

प्रदेश सरकार अपने सॉफ्टवेयर के माध्यम से इन मशीनों का संचालन करेगी.

गौर रहे कि प्रदेश भर के सभी डिपुओं पर सरकार ने अब नई मशीनें पहुंचा दी हैं. इसमें अब सिर्फ सॉफ्टवेयर के शुरू होने का इंतजार रहा है. जैसे ही सॉफ्टवेयर शुरू हो जाएगा तो नई मशीनों के माध्यम से राशन के आबंटन के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा.



Source link