IBPS PO Prelims Result 2026: 7,565 पदों के लिए मची होड़, आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट OUT, 4 अक्टूबर को होगी मेंस परीक्षा

IBPS PO Prelims Result 2026: 7,565 पदों के लिए मची होड़, आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट OUT, 4 अक्टूबर को होगी मेंस परीक्षा


Last Updated:

IBPS PO Prelims Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अगस्त में परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आईबीपीएस पीओ की मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी.

Zoom

IBPS PO Prelims Result 2026: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी मेंस परीक्षा देंगे

नई दिल्ली (IBPS PO Prelims Result 2026). बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने IBPS PO/MT-XVI प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट ऑफिशियली जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार अगस्त 2026 में आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर अपना स्कोरकार्ड और कटऑफ मार्क्स आदि चेक कर सकते हैं.

सरकारी बैंक अधिकारी बनने की इस लंबी रेस में प्रीलिम्स का पड़ाव पार करना पहला बड़ा कदम होता है. इस साल कुल 7,565 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर चयन होना है. जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर सफल सूची में आया है, वे आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के पात्र हैं. जानिए आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें और आगे की चयन प्रक्रिया का पूरा गणित क्या है.

आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026

आईबीपीएस की रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए देशभर के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,565 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की जाएगी. प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को हुई थी. परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद ही बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करके साबित कर दिया है कि चयन प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें तुरंत मेंस एग्जाम की तैयारी में जुट जाना चाहिए. शेड्यूल के मुताबिक, मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी.

आईबीपीएस पीओ मेंस एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स सिर्फ स्क्रीनिंग टेस्ट था, असली मुकाबला मेंस परीक्षा में होगा. मेंस एग्जाम में रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस के साथ डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी होता है.

  • करेंट अफेयर्स पर पकड़: पिछले 4 से 6 महीनों के बैंकिंग और फाइनेंशियल करेंट अफेयर्स को मजबूत करें.
  • मॉक टेस्ट दें: रोज कम से कम एक फुल-लेंथ मेंस मॉक टेस्ट जरूर अटेंप्ट करें और उसको गहराई से एनालाइज करें.
  • टाइम मैनेजमेंट: मेंस के सवालों का डिफिकल्टी लेवल हाई होता है. इसलिए सेक्शनल टाइमिंग के हिसाब से प्रश्न चुनने की कला सीखें.
  • उत्तर लेखन (Descriptive): इंग्लिश में लेटर और निबंध लिखने का अभ्यास अभी से शुरू कर दें.

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

अगर आपने अभी तक आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट का स्कोरकार्ड चेक नहीं किया है तो इन स्टेप्स से झटपट देख सकते हैं:

  • आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए CRP PO/MT के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 वाला लिंक ओपन करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ एंटर करें.
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएं.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके सेव और डाउनलोड कर लें.



Source link