’30 लाख रुपये दो, वरना अश्लील वीडियो कर दूंगा वायरल’, अब दारोगा सस्पेंड

’30 लाख रुपये दो, वरना अश्लील वीडियो कर दूंगा वायरल’, अब दारोगा सस्पेंड


Last Updated:

Darbhanga News : दरभंगा में युवती के यौन शोषण और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपों में घिरे दरोगा नीतीश कुमार को SSP जगुनाथ रेड्डी ने निलंबित कर दिया है. News18 पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की. युवती ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने मंदिर में उससे शादी की और होटल में संबंध बनाए. बाद में 30 लाख रुपये की मांग करते हुए अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

Zoom

यौन शोषण और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपों में घिरे दरोगा नीतीश कुमार को SSP जगुनाथ रेड्डी ने निलंबित कर दिया है.

दरभंगा. बिहार के दरभंगा में युवती के यौन शोषण और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के गंभीर आरोपों से घिरे एक दरोगा पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. News18 पर खबर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद SSP जगुनाथ रेड्डी ने आरोपी दरोगा नीतीश कुमार को निलंबित कर दिया है. युवती ने दरोगा पर मंदिर में शादी करने, होटल में संबंध बनाने और बाद में 30 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है.

मामले में युवती का आरोप है कि दरोगा नीतीश कुमार ने पहले उससे मंदिर में शादी की. इसके बाद होटल में उसके साथ संबंध बनाए. युवती ने आरोप लगाया है कि बाद में दरोगा ने उससे 30 लाख रुपये की मांग की. इतना ही नहीं, उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

महिला थाना में FIR, युवती का मेडिकल कराया जा रहा

युवती के आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है. पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी दरोगा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

News18 की खबर के बाद SSP का एक्शन

युवती के गंभीर आरोपों को News18 ने प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद SSP जगुनाथ रेड्डी ने आरोपी दरोगा नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link