आरा का रेडक्रॉस गोलंबर बना ‘गोलगप्पा चौक’, शाम को उमड़ती है भीड़

आरा का रेडक्रॉस गोलंबर बना ‘गोलगप्पा चौक’, शाम को उमड़ती है भीड़


Last Updated:

आरा शहर का रेडक्रॉस गोलंबर अब गोलगप्पा चौक के नाम से मशहूर हो गया है, जहां हर शाम गोलगप्पे की करीब 10 दुकानें सजती हैं और शौकीनों की भारी भीड़ उमड़ती है.

ख़बरें फटाफट

आरा शहर में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है। यहां की गलियों में कई ऐसे ठिकाने हैं, जहां स्वाद के दीवाने खुद-ब-खुद पहुंच जाते हैं। इन्हीं में एक नया आकर्षण बन चुका है रेडक्रॉस गोलंबर। अब इस चौक को लोग गोलगप्पा चौक के नाम से भी पहचानने लगे हैं। इसकी वजह है यहां लगने वाली गोलगप्पे की दुकानों की लंबी कतार, जहां एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 दुकानें हर शाम सजती हैं.

शाम होते ही रेडक्रॉस गोलंबर का नजारा बदल जाता है। गोलगप्पे के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है. कोई दोस्तों के साथ स्वाद लेने पहुंचता है तो कोई परिवार के साथ। महिलाओं, युवतियों और पुरुषों की भीड़ यहां के गोलगप्पों के प्रति लोगों की दीवानगी को बयां करती है। खास बात यह है कि यहां हर दुकान पर स्वाद का अपना अलग अंदाज देखने को मिलता है।

रेडक्रॉस गोलंबर को गोलगप्पे का मॉल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां ग्राहकों को एक ही जगह पर कई तरह के फ्लेवर का स्वाद चखने का मौका मिलता है। तीखा पानी, मीठा पानी, दही, इमली और कई तरह के चटपटे पानी के साथ गोलगप्पे परोसे जाते हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग स्वाद का आनंद लेते हैं।

यहां की एक और खासियत इसकी कीमत है। महज 10 रुपये में 6 गोलगप्पे मिलते हैं। कम कीमत में अलग-अलग फ्लेवर का स्वाद मिलने के कारण यहां युवाओं से लेकर परिवारों तक की अच्छी भीड़ जुटती है।

इस चौक की खास पहचान सिर्फ गोलगप्पों का स्वाद नहीं, बल्कि एक ही जगह पर कई दुकानदारों के लिए रोजगार का अवसर भी है। शाम के समय लगने वाली ये दुकानें शहर की खानपान संस्कृति को एक अलग पहचान दे रही हैं। हर दुकानदार अपने स्वाद और परोसने के अंदाज से ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करता है।

कुल मिलाकर, आरा का रेडक्रॉस गोलंबर अब सिर्फ एक चौक नहीं रह गया है, बल्कि गोलगप्पे के शौकीनों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। अगर आपको चटपटे स्वाद का शौक है तो एक बार इस गोलगप्पा चौक का रुख जरूर कर सकते हैं। यहां एक ही जगह पर कई स्वाद, कई विकल्प और कम कीमत में मिलने वाला गोलगप्पा आपका इंतजार करता है।



Source link