Last Updated:
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को लोगों ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह खुलकर प्यार दिया. दोनों इडंस्ट्री के पॉवर कपल हैं. लेकिन जिस वक्त दोनों की शादी हुई,उस वक्त कुछ लोगों ने उनकी जोड़ी पर सवाल उठाए थे. आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा भी किया था कि रणबीर को उनका लिप्सटिक लगाना अच्छा नहीं लगता. लेकिन लोगों ने उनकी इस बात का गलत मतलब निकाल लिया था कि आलिया पर अपनी मर्जी थोपते हैं, अब आलिया ने अपने उस बयान पर चुप्पी तोड़ी है.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कभी रणबीर के किसी बयान तो कभी आलिया के किसी बयान को लेकर इनकी शादी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाते रहते हैं. अब इन्हीं चर्चाओं पर ही आलिया भट्ट ने अपनी बात खुलकर रखी है. एक्ट्रेस ने ऐसी चर्चाओं को आपत्तिजनक बताते हुए साफ कर दिया कि उनके रिश्ते की सच्चाई क्या है, यह कोई बाहरी शख्स तय नहीं कर सकता.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. कुछ लोगों का कहना है कि दोनों की जोड़ी का कोई मेल नहीं. तो कभी रणबीर को रडे फ्लेग कह दिया जाता है. खुद आलिया पर अपनी मर्जी थोपने को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर लोग लिखते रहते हैं. (फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)
आलिया भट्ट ने TIME मैगजीन के TIME100 Next India फीचर के लिए बात करते हुए अपनी शादी को लेकर होने वाली इन चर्चाओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. आलिया ने कहा कि उन्हें एक ऐसी महिला के तौर पर दिखाना, जो अपनी शादी में किसी काल्पनिक परेशानी से गुजर रही है, ये बहुत ही आपत्तिजनक है. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि हमारी जिंदगी में दखल देना बंद कर दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आलिया ने इस दौरान अपनी बात रखते हुए कहा था कि किसी रिश्ते की असली सच्चाई उस रिश्ते में रहने वाले लोग जानते हैं, बाहर बैठे लोग इस बात को नहीं समझ सकते. उनके लिए रिश्ते की सबसे मजबूत नींव यह है कि पार्टनर बिना कुछ कहे भी एक दूसरे की बातों को समझ सके. उनके इमोशंस को फील कर सकें. उन्होंने बताया कि .
अगस्त 2023 में आलिया ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर को लेकर एक खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि रणबीर को मेरे नेचुरल लिप का कलर बहुत पसंद है. कभी कभी तो वह आलिया को कह देते हैं कि तुम लिपस्टिक हटा दो.आलिया का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर को कंट्रोलिंग और रेड फ्लैग तक कहा जाने लगा था.
साल 2023 नवंबर में ‘कॉफी विद करण 8’ में जब आलिया भट्ट आई थीं, उस दौरान उन्होंने इस विवाद के बात अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि रणबीर की बात को उसके संदर्भ से हटाकर पेश किया गया. सोशल मीडिया पर उनके पति की जो छवि बनाई जा रही है, वह उनकी असल जिंदगी से मेल नहीं खाती. (फोटो साभार: instagram@aliaabhatt)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. दोनों की एक बेटी भी है. शादी के बाद से ही यह जोड़ी अक्सर अपने रिश्ते और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती है.
वहीं बात रणबीर कपूर के करियर की करें तो इन दिनों वह नितेश तिवारी की भारी भरकम बजट में बनी ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, आलिया और रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे. फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं और इसकी रिलीज जनवरी 2027 में बताई जा रही है.