Last Updated:
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मदिरापन’ रिलीज हो गया है. गाने में भाईजान 61 की उम्र में भी अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने दमदार डांस मूव्स से महफिल लूट ली है. गाने में वह फौजियों संग डांस करते नजर आ रहे हैं. चित्रांगदा सिंह और सलमान की जोड़ी भी काफी अच्छी लग रही है. फिल्म का पिछला गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पहले ही विवादों में आ चुका है, ऐसे में अब ‘मदिरापन’ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
नई दिल्ली. सलमान खान काफी समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब मेकर्स ने इसका नया गाना ‘मदिरापन’ रिलीज कर दिया है. गाने में सलमान खान अपने पुराने धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका स्वैग, डांस और जबरदस्त स्टाइल फैंस का दिल जीत रहा है. खास बात यह है कि इस गाने में भाईजान अकेले मस्ती नहीं कर रहे, बल्कि उनके साथ फौजियों की पूरी टोली भी जश्न मनाती दिखाई दे रही है.
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. ‘मातृभूमि’ काफी समय से सुर्खियों में है. ट्रेलर को दर्शकों से जो प्यार मिला, उसे मेकर्स के दिल में भी नई उम्मीद की किरण जगी है. फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘मदिरापान’ रिलीज कर दिया है, जिसमें फौजियों के बीच जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है.
सलमान खान का दिखा पुराना स्वैग
‘मदिरापन’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी डांस करती नजर आ रही हैं. गाने का माहौल काफी मस्ती भरा है. इसमें सैनिकों को अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से कुछ पल निकालकर दोस्तों के साथ खुशी मनाते दिखाया गया है. गाने में हो रही हंसी-मजाक को देखकर लग रहा है कि गाना किसी खास जश्न के वक्त हो रहा है. सलमान खान के डांस मूव्स देख उनके फैंस को पुराने दिनों की याद आ जाएगी.इस गाने में सलमान खान का पुराना स्वैग नजर आ रहा है.
गाने में दिखे सेना की जिंदगी के मस्ती भरे पल
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना ‘मदिरापन’ सामने आते ही वायरल हो रहा है. मेकर्स ने गाने को यूट्यूब पर शेयर करते हुए बताया है कि ‘मदिरापन’ सेना की जिंदगी के उस पहलू को दिखाता है, जहां जवान अपनी ड्यूटी के बीच दोस्तों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताते हैं. सैनिक एक साथ बैठते हैं, मस्ती करते हैं और यादगार लम्हे बनाते हैं. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह गाना संगीत, मनोरंजन और दोस्ती के रंग में रंगा हुआ है.
बता दें कि सलमान खान की फिल्म का नया गाना ‘मदिरापन’ को संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है. वहीं गाने को आवाज जावेद अली, मोहम्मद दानिश और सौमी शैलेश ने मिलकर दी है. गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं, इसकी कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है. फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के निर्देशन की कमान अपूर्व लाखिया ने संभाली है. फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है. अब ‘मदिरापन’ के रिलीज होने के बाद एक बार फिर सलमान खान की फिल्म सुर्खियों में है.