डायरेक्टर मैसस्किन के छूने पर कीर्ति सुरेश ने दिए अजीब हावभाव, ट्रोल हुईं तो दिया करारा जवाब- ‘अपनी सोच सुधारो’

डायरेक्टर मैसस्किन के छूने पर कीर्ति सुरेश ने दिए अजीब हावभाव, ट्रोल हुईं तो दिया करारा जवाब- ‘अपनी सोच सुधारो’


Last Updated:

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और डायरेक्टर मैसस्किन अपनी अगली फिल्म ‘सत्यवान सावित्री’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म के एक इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कीर्ति सुरेश की तारीफ करते हुए मैसस्किन उन्हें छू रहे हैं. लोग हीरोइन के रिएक्शन पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और दोनों को ट्रोल कर रहे हैं. अब कीर्ति सुरेश ने ट्रोल को जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है और तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कीर्ति सुरेश ‘सत्यवान सावित्री’ में नजर आएंगी. (फोटो साभार: Instagram@keerthysureshofficial)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही कोर्टरूम ड्रामा ‘सत्यवान सावित्री’ में नजर आएंगी, जिसमें फिल्ममेकर मैसस्किन ने खास रोल निभाया है. चेन्नई में फिल्म के प्रमोशन में दोनों ने अपने रिश्ते की तुलना बाप-बेटी से की. मैसस्किन ने फिल्म ‘डोरोथी’ में कीर्ति के अभिनय से प्रभावित होकर उन्हें सोने के गहने भी भेंट किए. मगर इवेंट का एक फुटेज वायरल होने के बाद नेटिजेंस मैसस्किन और कीर्ति सुरेश को ट्रोल करने लगे. दरअसल, वे बात करते हुए जब कीर्ति सुरेश को छूते हैं, तो एक्ट्रेस के चेहरे पर अजीब हावभाव आ जाते हैं. लोगों को लगा कि डायरेक्टर के छूने से एक्ट्रेस असहज हुई हैं. उन्होंने मैसस्किन के साथ-साथ कीर्ति को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर तमाम अटकलों पर फुल स्टॉप लगाते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया है.

कुछ लोगों ने दावा किया कि कीर्ति असहज लग रही थीं. जब एक यूजर ने कह दिया कि कीर्ति को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह ऑनस्क्रीन अपने को-स्टार्स को छूने देती हैं, तो एक्ट्रेस ने उस ट्रोलर को आड़े हाथों लिया. उन्होंने लिखा, ‘पहली बात आपको मेरे चेहरे पर असहजता कहां दिखी? क्या आपने मुझे या उन्हें यह कहते हुए नहीं सुना कि हमारा रिश्ता पिता-पुत्री जैसा है? दूसरी बात, मान लीजिए कि मैं असहज थी भी, तो क्या आपका यह कहना है कि फिल्मों में हमें छुआ जाता है, इसलिए मुझे पब्लिक से भी ऐसा होने पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए? भाई, आपको अपनी सोच सुधारने की जरूरत है.’ जब कीर्ति ने उस ट्रोलर को टोका, तो उसने कमेंट सेक्शन में उनसे माफी मांगी और अपनी पोस्ट डिलीट कर दी.

(फोटो साभार: X@keerthyofficial)

मैसस्किन ने कीर्ति सुरेश को सोने का तोहफा दिया
फिल्म के एक इवेंट में मैसस्किन ने कीर्ति की खूब तारीफ की. उन्होंने कीर्ति के घुटने को हल्का सा छुआ और उन्हें ‘नादिगैयार थिलागम’ यानी अभिनेत्रियों में सबसे बेहतरीन की उपाधि दी. उन्होंने उनके सिर पर भी हाथ रखा और कहा, ‘वह इस उपाधि की हकदार हैं. मुझे उन्हें यह उपाधि देते हुए बहुत गर्व हो रहा है.’

(फोटो साभार: X@SillaraiSiruvar)

इवेंट में मैसस्किन ने उन्हें सोने की एक अंगूठी भी भेंट की और कहा, ‘मैंने ‘डोरोथी’ में काम करने वाले दो प्यारे कलाकारों सनथ और ऋषिकांत को पहले ही सोने की अंगूठियां दे दी थीं. मैं कीर्ति सुरेश को अंगूठी देना भूल गया था. इसलिए आज मैं उन्हें यह तोहफा दे रहा हूं. क्या आपको पता है कि उन्होंने ‘डोरोथी’ में कितनी शानदार एक्टिंग की है? अब से वह जिन भी फिल्मों में काम करेंगी, मेरी गुजारिश है कि उनके नाम के आगे ‘नादिगैयार थिलागम’ जरूर लगाया जाए.’



Source link